



Jamshedpur. सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. नवीन ने महतो का हालचाल पूछा और जमशेदपुर से जुड़ी अनेक बातें साझा कीं.
महतो ने नवीन को जमशेदपुर आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि वे निकट भविष्य में अवश्य आएंगे. मुलाकात में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व पुरूलिया सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी मौजूद रहे.



