Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: लोकसभा में बेहतर काम करने पर सांसद विद्युत बरण महतो को चौथी बार मिला ‘संसद रत्न पुरस्कार’ निशिकांत दुबे समेत 17 सांसद भी हुए सम्मानित
    Breaking News

    Jamshedpur: लोकसभा में बेहतर काम करने पर सांसद विद्युत बरण महतो को चौथी बार मिला ‘संसद रत्न पुरस्कार’ निशिकांत दुबे समेत 17 सांसद भी हुए सम्मानित

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. लोकसभा में बेहतर काम करने पर 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इन सांसदों ने लोकसभा में अपना अमूल्य योगदान दिया है. इसके अलावा चार सांसदों को विशेष जूरी पुरस्कार दिया. जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो को चौथी बार प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. नई दिल्ली के केजी मार्ग स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. संसद रत्न पुरस्कार चयन समिति ने वर्ष 2024 के लिए चयनित सांसदों की घोषणा हाल ही में की थी, जिसमें नागरिक समाज और वरिष्ठ सांसदों के समूह द्वारा श्री महतो का चयन किया गया. सम्मान प्राप्ति के उपरांत सांसद महतो ने इसे जमशेदपुर लोकसभा की जनता और कार्यकर्ताओं की प्रेरणा का परिणाम बताया. उन्होंने कहा, यह पुरस्कार मुझे और अधिक जिम्मेदार बनाता है और लोकसभा में जनहित के मुद्दे उठाने की प्रेरणा देता है.

    भाजपा सांसद रवि किशन भी हुए सम्मानित
    संसद रत्न पुरस्कार पाने वालों में गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन, एनसीपी शरद की सुप्रिया सुले, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत समेत 17 सांसद शामिल हैं. वहीं तीन कार्यकालों में संसदीय लोकतंत्र में निरंतर योगदान देने वाले चार सांसदों को चार विशेष जूरी पुरस्कार दिए गए. इसमें ओडिशा से भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, केरल के सांसद एनके प्रेमचंद्रन, एनसीपी शरद की सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना सांसद श्रीरंग अप्पा बार्ने शामिल हैं. संसद रत्न पुरस्कार पाने वाले सांसदों में स्मिता उदय वाघ (भाजपा), नरेश म्हस्के (शिवसेना), वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस), मेधा कुलकर्णी (भाजपा), प्रवीण पटेल (भाजपा) और दिलीप सैकिया (भाजपा) शामिल हैं.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    संसदीय समिति को भी मिला सम्मान
    संसदीय समिति श्रेणी में भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति और डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति को उनकी रिपोर्टों की गुणवत्ता तथा विधायी निगरानी में योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    जानेंं क्या है संसद रत्न पुरस्कार?
    संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत 2010 में हुई थी और यह पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते हैं जो पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के लिए संसद में सक्रिय रहते हैं. इसका उद्देश्य सांसदों को प्रोत्साहित करना और जनता के बीच संसदीय कार्यवाही को लोकप्रिय बनाना है. ये पुरस्कार संसद में सक्रियता, बहस में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कामकाज में योगदान के आधार पर दिए जाते हैं. यह पुरस्कार प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन की तरफ से शुरू किया गया है। इस वर्ष के विजेताओं का चयन जूरी कमेटी ने किया, जिसकी अध्यक्षता हंसराज अहीर, (राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष) ने की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: MP Vidyut Baran Mahto received the 'Sansad Ratna Award' for the fourth time for his excellent work in the Lok Sabha. 17 MPs including Nishikant Dubey were also honored Jamshedpur: लोकसभा में बेहतर काम करने पर सांसद विद्युत बरण महतो को चौथी बार मिला 'संसद रत्न पुरस्कार' निशिकांत दुबे समेत 17 सांसद भी हुए सम्मानित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group