Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: सांसद विद्युत वरण महतो बोले- घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच AIIMS अस्पताल का हो निर्माण, संसद में उठायी मांग
    Breaking News

    Jamshedpur: सांसद विद्युत वरण महतो बोले- घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच AIIMS अस्पताल का हो निर्माण, संसद में उठायी मांग

    News DeskBy News DeskJuly 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने संसद में घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच AIIMS) अस्पताल के निर्माण की माँग रखी. उन्होंने बताया कि घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच एक एम्स (AIIMS) अस्पताल की स्थापना की माँग संसद में रखी. यह मांग केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं को ध्यान में रखकर की गई है. संसद में उन्होंने बताया, मेरा संसदीय क्षेत्र—जमशेदपुर—झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा हुआ है. इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी और अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं, जिनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है. यहाँ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सख्त जरूरत है, लेकिन सुविधाएं अत्यंत सीमित हैं.

    झारखंड में फिलहाल देवघर में एकमात्र एम्स अस्पताल है, जो जमशेदपुर से लगभग 350 किलोमीटर दूर स्थित है. इस दूरी के कारण यहाँ के लोगों को समय पर और सुलभ इलाज मिलना बेहद कठिन हो जाता है. इलाज के लिए लंबी यात्रा करना न केवल आर्थिक बोझ डालता है, बल्कि शारीरिक रूप से भी अत्यधिक थकावट और जोखिमपूर्ण होता है. श्री महतो ने माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से आग्रह किया कि घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच एम्स की स्थापना की जाए.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    उन्होंने बताया कि इस संस्थान से न केवल झारखंड, बल्कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों के नागरिकों को भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. खासकर आदिवासी और पिछड़े समुदाय के लिए यह एक जीवनदायिनी प्रयास सिद्ध होगा, जिससे उनके जीवन स्तर में निश्चित ही सुधार आएगा.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    demand raised in Parliament Jamshedpur: MP Vidyut Varan Mahto said- AIIMS hospital should be constructed between Ghatshila and Baharagora Jamshedpur: सांसद विद्युत वरण महतो बोले- घाटशिला और बहरागोड़ा के बीच AIIMS अस्पताल का हो निर्माण संसद में उठायी मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group