Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Municipal Election 2026 :नामांकन के चौथे दिन मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में बढ़ी सरगर्मी
    Breaking News

    Jamshedpur Municipal Election 2026 :नामांकन के चौथे दिन मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में बढ़ी सरगर्मी

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2026Updated:February 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में चुनावी गतिविधियां तेज रहीं। विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे, जबकि कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल भी किया।

    मानगो नगर निगम: महापौर और वार्डों में रुचि

    मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे। इनमें सुशीला सिंह, सोना मोनी सोरेन और प्रतीभा रानी शामिल हैं। हालांकि, महापौर पद के लिए आज किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
    वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए 57 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे। आज कुल 13 प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल किया, जिनमें वार्ड संख्या 2, 4, 5, 6, 9, 14, 26, 34 और 36 शामिल हैं। अब तक मानगो में महापौर पद हेतु 20 और 36 वार्डों हेतु 354 नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे जा चुके हैं।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    जुगसलाई नगर परिषद: अध्यक्ष पद पर हलचल

    जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा, जिनमें प्रभा पाडिया शामिल हैं।
    आज निलोफर हुसैन उर्फ नीलुफर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा 6 वार्ड सदस्यों ने भी विभिन्न वार्डों से नामांकन प्रस्तुत किया।अब तक जुगसलाई में अध्यक्ष पद हेतु 14 और 22 वार्डों हेतु 123 नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे गए हैं।

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    चाकुलिया नगर पंचायत: अध्यक्ष और वार्ड सदस्य

    चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा, जिनमें सोमबारी सोरेन शामिल हैं।
    आज शिलावती टुडु ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि 7 वार्ड सदस्यों ने अलग-अलग वार्डों से नामांकन प्रस्तुत किया।अब तक चाकुलिया में अध्यक्ष पद हेतु 5 और 12 वार्डों हेतु 45 नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे गए हैं। नगरपालिका चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में और भी प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakulia Nagar Panchayat election Jamshedpur Election News Jharkhand Municipal Election Jugsalai Nagar Parishad election local body election Mango Municipal Corporation election Mayor nomination Municipal Election 2026 nomination form Ward member nomination गरपालिका चुनाव 2026 चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव जमशेदपुर चुनाव समाचार जुगसलाई नगर परिषद चुनाव झारखंड नगरपालिका चुनाव नगरपालिका नाम निर्देशन प्रपत्र महापौर पद नामांकन मानगो नगर निगम चुनाव वार्ड सदस्य नामांकन स्थानीय निकाय चुनाव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group