Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Municipal Election 2026 :मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर पंचायत में चुनाव कार्यक्रम तय
    Breaking News

    Jamshedpur Municipal Election 2026 :मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर पंचायत में चुनाव कार्यक्रम तय

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा कीं। उन्होंने बताया कि आयोग ने 27 जनवरी 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

    28 जनवरी को होगा निर्वाचन सूचना का प्रकाशन

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र-5 के माध्यम से निर्वाचन की सूचना का विधिवत प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो जाएगी।

    चुनाव कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

    नगरपालिका चुनाव 2026 का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है—

    • नाम निर्देशन: 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 (सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक)

    • नाम निर्देशन की संवीक्षा: 5 फरवरी 2026

    • नाम वापसी: 6 फरवरी 2026

    • चुनाव चिन्ह आवंटन: 7 फरवरी 2026

    • मतदान: 23 फरवरी 2026 (सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक)

      Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    • मतगणना: 27 फरवरी 2026 (सुबह 8 बजे से)

    • निर्वाची पदाधिकारी और नामांकन स्थल

    प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि—

    • मानगो नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग होंगे, नामांकन स्थल अपर उपायुक्त कार्यालय कक्ष।

    • जुगसलाई नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी राहुल जी आनंद होंगे, नामांकन स्थल विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी कार्यालय।

    • चाकुलिया नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी सुनील चंद्र होंगे, नामांकन स्थल अंचल अधिकारी चाकुलिया कार्यालय।

    • 13 कोषांगों का गठन

    चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 13 कोषांगों का गठन किया गया है, जिनमें निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि-व्यवस्था, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना तकनीकी और नियंत्रण कक्ष शामिल हैं।

    वार्ड, मतदान केंद्र और मतदाता संख्या

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    • मानगो नगर निगम: 36 वार्ड, 190 मतदान केंद्र, 1,96,791 मतदाता

    • जुगसलाई नगर परिषद: 22 वार्ड, 41 मतदान केंद्र, 44,239 मतदाता

    • चाकुलिया नगर पंचायत: 12 वार्ड, 18 मतदान केंद्र, 12,587 मतदाता

    • सीट आरक्षण की स्थिति

    • मानगो नगर निगम – अनारक्षित (महिला)

    • जुगसलाई नगर परिषद – अनारक्षित (महिला)

    • चाकुलिया नगर पंचायत – अनुसूचित जनजाति (महिला)

    • मतदाताओं से अपील

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chakulia Nagar Panchayat election District Election Officer Jharkhand East Singhbhum municipal election Election counting date Jamshedpur Election News Jharkhand civic polls Jharkhand State Election Commission Jugsalai Nagar Parishad election local body election India Mango Municipal Corporation election Municipal Election 2026 Jharkhand Voting on 23 February कर्ण सत्यार्थी प्रेस वार्ता चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव जुगसलाई नगर परिषद चुनाव नगरपालिका नगरपालिका चुनाव 2026 पूर्वी सिंहभूम चुनाव मतगणना 27 फरवरी मतदान 23 फरवरी मानगो नगर निगम चुनाव
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group