Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Municipal Election 2026 :मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर पंचायत में चुनाव कार्यक्रम तय

जमशेदपुर।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा कीं। उन्होंने बताया कि आयोग ने 27 जनवरी 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्रों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

28 जनवरी को होगा निर्वाचन सूचना का प्रकाशन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 28 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे प्रपत्र-5 के माध्यम से निर्वाचन की सूचना का विधिवत प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां

नगरपालिका चुनाव 2026 का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है—

प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि—

चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 13 कोषांगों का गठन किया गया है, जिनमें निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि-व्यवस्था, हेल्पलाइन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना तकनीकी और नियंत्रण कक्ष शामिल हैं।

वार्ड, मतदान केंद्र और मतदाता संख्या

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Exit mobile version