Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Murder : करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, विरोध में डिमना चौक जाम
    Breaking News

    Jamshedpur Murder : करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या, विरोध में डिमना चौक जाम

    News DeskBy News DeskApril 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. रविवार को हत्या की बड़ी वारदात से सनसनी फैल गयी. यहां अपराधियों ने झारखंड करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मानगो सहारा सिटी निवासी विनय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों ने बताया कि वो अपने डिमना रोड स्थित टाइल्स की दुकान में बैठे हुए थे और अचानक फोन आने के बाद वह दुकान से बालीगुमा के ओर किसी काम से जाने की बात कह कर निकल गए. उसके कई देर बाद जब विनय सिंह अपने दुकान नहीं पहुंचे तब उनके भाई ने उनको फोन किया. लंबे समय तक जब वो फोन नहीं उठाए तो उनके भाई और उनके साथी विनय सिंह को खोजने निकले. खोज बिन के बाद उनका शव बालीगुमा के समीप एनएच से लगभग 300 मीटर की दूरी पर खेत में पाया गया. घटना की जानकारी पाकर एमजीएम, मानगो, उलीडीह की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से पुलिस ने एक प्रिस्टल और एक स्कूटी भी बरामद किया है. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. मौके से शव को बरामद कर एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. इस घटना के बाद समाज के लोगों में रोष है.

    देर रात तक भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ उमड़ी

    घटनास्थल पर पहुंचने पर विनय सिंह के परिजनों ने शव की पहचान की. परिजनों का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से सुनियोजित हत्या है. शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां मौजूद समर्थकों और परिजनों ने इसका विरोध किया. बाद में एंबुलेंस बुलाकर शव को उठाया गया. घटनास्थल पर देर रात तक भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुटी रही. आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम करने की धमकी दी, जिस कारण पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ी.

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    डिमना चौक किया जाम, नारेबाजी

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की हत्या के बाद क्षत्रिय समाज, करणी सेना समेत अन्य समाज के लोगों ने एनएच 33 पूरी तरह जाम कर दिया है. लोगों का कहना है कि हर हाल में हत्यारे की गिरफ्तारी होनी चाहिए. जाम को हटाने के लिए पुलिस की टीम वहां पहुंची है. देर रात वार्ता के बाद जाम हटा.

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    body recovered from Baliguma Dimna Chowk blocked in protest Jamshedpur Murder: Karni Sena state president Vinay Singh shot dead
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group