Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह
    Breaking News

    Jamshedpur News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 134वें संस्करण का जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर हुआ आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह, विधायक पूर्णिमा साहू ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी मन की बात, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा रहे मौजूद
    News DeskBy News DeskMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का रविवार को जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत विभिन्न बूथों पर लाइव प्रसारण किया गया। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में बूथ संख्या 19, 20, 21 और 22 के बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा मुख्यरूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरणादायक संदेशों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। हमेशा की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के कोने-कोने से जुड़ी सकारात्मक जानकारी, पर्यावरण संरक्षण, और स्थानीय आविष्कारों का जिक्र किया। लेकिन पूरे एपिसोड का जो सबसे संवेदनशील मुद्दा रहा, वह था देश में पड़ रही भीषण गर्मी और उससे बचाव के उपाय। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भीषण गर्मी के दौरान लोगों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध आमों और उनकी वैश्विक पहचान का उल्लेख करते हुए देश की समृद्ध कृषि विरासत पर प्रकाश डाला। साथ ही, 100 मीटर दौड़ में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बनाए जा रहे नए कीर्तिमानों की सराहना की एवं केरलम के आलुवा में साजी वलाशेरिल द्वारा संचालित नि:शुल्क स्विमिंग क्लब, गंगा डॉल्फिन को बचाने जैसी प्रेरणादायक पहल का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपने, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में भी अपने विचार साझा किए। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग राजनीतिक चर्चा की एवं क्षेत्र की समस्याओं पर जानकारी ली। वहीं, जमशेदपुर महानगर के विभिन्न बूथों पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना और इसकी सराहना की।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, कर्तव्यबोध और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं। मन की बात में उनके प्रेरक विचारों से प्रत्येक भारतवासियों को नई ऊर्जा मिलती है। उनकी बातें समाज के हर वर्ग को प्रेरित करती हैं और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान करती है।

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर चर्चा की। उन्होंने आगामी दिनों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आवश्यक चर्चा की।

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, भाजपा नेता पवन अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR BJP NEWS JAMSHEDPUR KI TAJA SAMACHAR Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026

    Jamshedpur News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई विशेष प्रदर्शनी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group