Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    News DeskBy News DeskJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर .

    भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथयात्रा के अवसर पर आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार ने सहभागिता की। उन्होंने शहर के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धालुओं को रथयात्रा की शुभकामनाएं दीं।

    शहर के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में रहे शामिल

    दिनेश कुमार ने साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन, गांधी आश्रम, न्यू बाराद्वारी, भारतीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा मानगो के बड़े हनुमान मंदिर से निकाली गई भव्य रथयात्रा, बिष्टुपुर राम मंदिर से निकली रथयात्रा तथा गोलमुरी उत्कल समाज द्वारा आयोजित पूजा समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और धार्मिक आयोजनों की सफलता की कामना की।

    सेवा शिविर में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

    रथयात्रा के दौरान सेंट्रल सिख नौजवान सभा, जमशेदपुर एवं आगाज़ द्वारा साकची बड़ा गोलचक्कर के समीप लगाए गए सेवा शिविर में भी दिनेश कुमार पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा सेवा कार्य को भारतीय संस्कृति की सबसे श्रेष्ठ परंपराओं में से एक बताया।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा शिविर “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना को साकार करते हैं और समाज में सेवा, समर्पण एवं सहयोग की संस्कृति को मजबूत बनाते हैं।

    रथयात्रा सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक

    दिनेश कुमार ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा भावना और राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रतीक है। यह महापर्व समाज को जाति, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा का संदेश देता है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    महाप्रभु से सुख-समृद्धि की कामना

    दिनेश कुमार ने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए देश, झारखंड, पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर के नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर विकास की कामना की। उन्होंने सभी आयोजन समितियों, सेवा शिविरों के स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं को सफल एवं अनुशासित आयोजन के लिए बधाई देते हुए उनके सेवा-समर्पण की सराहना की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Balabhadra Bistupur Rath Yatra Bjp /jamshedpur BJP Leader Cultural Heritage Devotees Dinesh Kumar BJP east singhbhum news Golmuri Utkal Samaj Indian Culture ISKCON Rath Yatra Jagannath Rath Yatra 2026 Jamshedpur Festival: Jamshedpur Jagannath Rath Yatra Jamshedpur news Jharkhand news Lord Jagannath Nar Seva Narayan Seva National Unity Puja Ceremony Rath Yatra Festival Religious Event Religious News Sakchi Rath Yatra Sanatan culture Sanatan Tradition Service Camp Social Harmony Subhadra Utkal Association भगवान जगन्नाथ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026

    Jamshedpur Rath Yatra 2026: सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज़ संस्था का विशाल सेवा शिविर, कुणाल सारंगी हुए शामिल

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group