Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जमशेदपुर में 32वां एशियाई ज्योतिष सम्मेलन 30 जनवरी से, देश-विदेश के विद्वान ज्योतिषी होंगे शामिल
    Breaking News

    Jamshedpur News :जमशेदपुर में 32वां एशियाई ज्योतिष सम्मेलन 30 जनवरी से, देश-विदेश के विद्वान ज्योतिषी होंगे शामिल

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर.

    जमशेदपुर में स्थित झारखंड राज्य के एकमात्र ज्योतिष शिक्षण संस्थान सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च फॉर पब्लिक वेलफेयर द्वारा 32वें एशियाई ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक साकची स्थित होटल केनेलाइट में किया जा रहा है. तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित कई एशियाई देशों के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषी भाग लेंगे.
    संस्थान की विशेषता यह है कि यहाँ ज्योतिष, हस्तरेखा एवं वास्तुशास्त्र की शिक्षा को वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं सूत्रों पर आधारित पाठ्यक्रम के माध्यम से प्रदान किया जाता है, जो भारतवर्ष की किसी अन्य संस्था या विश्वविद्यालय में पढ़ाया नहीं जाता. विशेष रूप से संस्थान का वास्तुशास्त्र पाठ्यक्रम, जो ज्योतिष और विज्ञान आधारित है, पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है.
    इस सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों से आए विद्वान ज्योतिषियों के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के ज्योतिषियों की सहभागिता से कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय गरिमा और बढ़ेगी.

    सम्मेलन के दौरान संस्था के पाठ्यक्रम विषय के अंतर्गत आध्यात्मिक ज्योतिष पर आधारित एक नई पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा, जो ज्योतिषियों को अपने पेशे में सफलता प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेगी. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व संस्था द्वारा ‘ग्रह नक्षत्र संचारिका’ एवं ‘हस्तरेखा संजीवनी’ नामक पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है.
    ये तीनों पुस्तकें समकालीन वैज्ञानिक चिंतन पर आधारित होने के कारण ज्योतिष जगत के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सम्मेलन के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार राज्य के पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन होंगे. द्वितीय दिवसीय सत्र में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. वहीं, तृतीय एवं समापन दिवस पर पुनः डॉ. आलोक रंजन मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे.

    उपरोक्त जानकारियां बिष्टुपुर में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर प्रो. एस. के. शास्त्री, नरेंद्र कुमार, डॉ. तपन राय, राजेश भारती तथा नेपाल से नारद मणि न्यूपाणी ने संयुक्त रुप से दी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    32वां एशियाई सम्मेलन Asian Astrology Conference Astrology Education Astrology Seminar 2026 Book Release Center of Astrological Study and Research Dr Alok Ranjan Hotel Kennelites Sakchi International Astrologers International Astrology Meet Jamshedpur Palmistry Spiritual Astrology Vastu Shastra अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन आध्यात्मिक ज्योतिष एशियाई ज्योतिष सम्मेलन जमशेदपुर ज्योतिष शिक्षा पुस्तक विमोचन प्रो एस के शास्त्री वास्तुशास्त्र संजीव सरदार सेंटर ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल स्टडी एंड रिसर्च हस्तरेखा विज्ञान होटल केनेलाइट साकची
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group