Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News:भूला दिया गया इतिहास अब जाग रहा है: गंगा नारायण सिंह जयंती होगी ऐतिहासिक — विधायक संजीव सरदार
Breaking News

Jamshedpur News:भूला दिया गया इतिहास अब जाग रहा है: गंगा नारायण सिंह जयंती होगी ऐतिहासिक — विधायक संजीव सरदार

News DeskBy News DeskApril 24, 2026Updated:April 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

4 राज्यो से 50,000 लोग के आने की उम्मीद, ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए वालंटियर तैयार*

जमशेदपुर : भूमिज विद्रोह (1832-33) के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के उपलक्ष्य में रीगल मैदान जमशेदपुर में शनिवार को भव्य समारोह आयोजित होगा. इसको लेकर सर्किट हाउस, जमशेदपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक एवं पोटका के विधायक संजीव सरदार ने प्रेस को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वीर शहीद गंगा नारायण सिंह का आंदोलन इतिहास के पन्नों में कहीं न कहीं दबा दिया गया था, जिसे लोग धीरे-धीरे भूलते जा रहे थे। लेकिन अब समाज जागरूक हो रहा है और अपने महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक जयंती नहीं, बल्कि समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक बनेगा।

उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, जिसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं असम से हजारों की संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, सामाजिक परिचर्चा, भव्य सांस्कृतिक समागम एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ, आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा तथा कोल्हान क्षेत्र के सभी विधायकगण को आमंत्रण भेजा गया है। स्थानीय स्तर पर भी समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के लिए मिनट-टू-मिनट रूपरेखा भी जारी की गई है, जिसके तहत सुबह पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण, इसके बाद सामाजिक परिचर्चा, दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंत में समाज के बुद्धिजीवियों के संबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

इस आयोजन में विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक समागम, सामाजिक परिचर्चा एवं जनसभा के माध्यम से वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के संघर्ष और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी की अपील की गई है।

प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हरीश चंद्र सिंह भूमिज, राधे श्याम भूमिज, मदन सिंह मुंडा, संजय सरदार, रविन्द्र सरदार, ठाकुर दास सिंह, बिहारी लाल सरदार, बीरगुराम सरदार, हरदीपदो सरदार, अमर सिंह सरदार, सपन सरदार, शंकर सिंह, लघु सिंह, रजनी कांति सिंह, दीनांनाथ सिंह, आदि उपस्थित थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

October 6, 2026

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

October 6, 2026

India Vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर टिकट हासिल करने की होड़, रातभर का इंतजार और सुबह से लगी कतारें

October 6, 2026
Recent Post

Jamshedpur: मोबाइल दुकान में आ धमका युवक, चाकू दिखा डराया, बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या है मामला?

October 6, 2026

Jamshedpur: मानगो पुल पर बड़ा हादसा टला, महिला अपने बच्चे के साथ स्वर्णरेखा नदी में कूदने का कर रही थी प्रयास, राहगीरों ने बचाया

October 6, 2026

India Vs WI T20: भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर टिकट हासिल करने की होड़, रातभर का इंतजार और सुबह से लगी कतारें

October 6, 2026

Jamshedpur: सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग का मुख्य आरोपी मोहन चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

October 6, 2026

Jamshedpur. मानगो चौक से डिमना जाने के रास्ते में सड़क हादसा, बालिगुमा के व्यक्ति की मौत

October 6, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group