Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :टाटानगर रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर डीआरएम से मिला सिंहभूम चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल
    Breaking News

    Jamshedpur News :टाटानगर रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर डीआरएम से मिला सिंहभूम चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मानव केडिया के नेतृत्व में दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के प्रमंडलीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री तरुण हुरिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर रेलवे स्टेशन एवं उससे जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

    चैम्बर ने डीआरएम को बताया कि टाटानगर होकर गुजरने वाली सुपरफास्ट, एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को मालगाड़ियों को प्राथमिकता दिए जाने के कारण बार-बार रोका जाता है, जिससे ट्रेनों के आगमन में भारी विलंब हो रहा है। इससे आम यात्रियों, बुजुर्गों, मरीजों, छात्रों और व्यापारियों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस पर डीआरएम ने कहा कि चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों का दबाव अधिक है, जबकि प्लेटफॉर्म और ट्रैक की उपलब्धता सीमित है, फिर भी समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

    बैठक में वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों एवं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए टाटानगर स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर बैटरी कार सेवा शुरू करने की मांग रखी गई, जिस पर डीआरएम ने शीघ्र सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

    चैम्बर ने औद्योगिक नगरी टाटानगर में यात्रियों की संख्या को देखते हुए सीट कोटा और वीआईपी कोटा बढ़ाने की मांग की। साथ ही हावड़ा–राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस (20871–20872) के परिचालन को झारसुगुड़ा तक बढ़ाने एवं टाटानगर–बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस को शीघ्र प्रारंभ करने का अनुरोध किया। डीआरएम ने बताया कि नई ट्रेनों के लिए रेलवे बोर्ड अथवा रेल मंत्रालय से संपर्क आवश्यक होगा।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    यात्री दबाव कम करने के लिए कुछ ट्रेनों का ठहराव एवं परिचालन आदित्यपुर स्टेशन से करने का सुझाव भी दिया गया। इस पर डीआरएम ने बताया कि इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है।

    लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची कम करने के लिए अतिरिक्त वातानुकूलित चेयरकार कोच जोड़ने का सुझाव भी दिया गया। वहीं चक्रधरपुर–टाटानगर थर्ड लाइन निर्माण कार्य के बारे में डीआरएम ने बताया कि प्रतिदिन कम से कम छह घंटे ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ेगा, इसलिए यह कार्य अप्रैल 2026 से शुरू करने की योजना है।

    प्रतिनिधिमंडल ने हावड़ा–टाटानगर स्टील एक्सप्रेस के विलंब से आगमन की शिकायत भी की, जिस पर डीआरएम ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। टाटा पिगमेंट के पास रेलवे अंडरब्रिज में बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या के शीघ्र समाधान की भी मांग की गई।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इसके अलावा सिंहभूम चैम्बर ने फरवरी माह में जमशेदपुर में दक्षिण-पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल द्वारा वेंडर मीट या प्रदर्शनी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे डीआरएम ने स्वीकार करते हुए चैम्बर भवन में आयोजन की सहमति दी।

    प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री राजीव रंजन एवं वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार से भी मुलाकात की तथा ZRUCC और DRUCC में चैम्बर को पुनः प्रतिनिधित्व देने की मांग की।

    प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अनिल मोदी, हर्ष बाकरेवाले, सचिव बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, सौरव संघी (सन्नी), सीए पीयूष गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur Station Battery Car Facility CHAKRADHARPUR DIVISION Divyang Passengers DRM CHAKRADHARPUR Express Train Passenger Train railway board Railway Passenger Issues Seat Quota Increase Senior Citizen Facility Singhbhum Chamber Steel Express Superfast Train Tatanagar Railway Station third line project Train Delay Underbridge Waterlogging Vande Bharat Express Vendor Meet VIP Quota ZRUCC DRUCC अंडरब्रिज जलजमाव आदित्यपुर स्टेशन एक्सप्रेस ट्रेन चक्रधरपुर मंडल टाटानगर टाटानगर रेलवे स्टेशन ट्रेन विलंब डीआरएम चक्रधरपुर थर्ड लाइन परियोजना दिव्यांग यात्री पैसेंजर ट्रेन बैटरी कार सुविधा रेल यात्री समस्या रेलवे बोर्ड वंदे भारत एक्सप्रेस वरिष्ठ नागरिक सुविधा वीआईपी कोटा वेंडर मीट सिंहभूम चैम्बर सीट कोटा बढ़ोतरी सुपरफास्ट ट्रेन स्टील एक्सप्रेस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group