Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक
    Breaking News

    Jamshedpur News :उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    कुष्ठ उन्मूलन की दिशा में जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान–2026 का संचालन दिनांक 30 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। वहीं कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र–2) के अंतर्गत दिनांक 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक जिले भर में घर-घर जाकर कुष्ठ रोग की पहचान की जाएगी। उक्त दोनों अभियान के सफल संचालन के निमित्त समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी, एनजीओ प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    उपायुक्त द्वारा ग्रामीण नागरिकों को लक्षित करते हुए स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया ताकि आमजन को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम की जानकारी दी जा सके। अभियान में ग्राम सभा, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि की सहभागिता, सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ा जाएगा। विद्यालय स्तर पर छात्रों के माध्यम से जागरूकता फैलाने के साथ-साथ क्विज एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत कुष्ठ रोग से मुक्त व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें समाज में जागरूकता का माध्यम बनाया जाएगा। जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय द्वारा जन-संपर्क एवं जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    दिनांक 30 जनवरी 2026 को कुष्ठ निषेध दिवस (Anti Leprosy Day) के मौके पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से कुष्ठ रोग के प्रति सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर बल दिया जाएगा। इसके पश्चात कुष्ठ रोग खोज अभियान (चक्र–2) के दौरान 09 मार्च से 23 मार्च 2026 तक घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान की जाएगी, ताकि रोग की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त द्वारा सभी विभागों, स्वास्थ्यकर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे उक्त दोनों अभियानों में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए जिले को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Anti Leprosy Day 2026 Deputy Commissioner Karn Satyarthi District Leprosy Officer District level committee meeting Door to door leprosy survey Health department campaign Leprosy Awareness Campaign Leprosy Case Detection Campaign Leprosy Eradication Program Panchayat participation health campaign Rural health awareness School awareness program Social stigma leprosy Sparsh Leprosy Awareness Campaign उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा कुष्ठ उन्मूलन अभियान कुष्ठ निषेध दिवस कुष्ठ रोग खोज अभियान कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान ग्रामीण स्वास्थ्य जागरूकता घर घर सर्वे कुष्ठ रोग जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी जिला स्तरीय समिति बैठक पंचायत सहभागिता स्वास्थ्य अभियान विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक भ्रांतियां कुष्ठ रोग स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2026 स्वास्थ्य विभाग अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group