Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित
    Breaking News

    Jamshedpur News :शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नगर निकाय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

    बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) अंतर्गत बिरसानगर आवासीय परियोजना की विशेष समीक्षा की गई। उपायुक्त महोदय ने परियोजना में गृह प्रवेश से संबंधित सभी शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करते हुए 15 दिनों के भीतर गृह प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    साथ ही, दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के अंतर्गत निर्धारित सभी लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन के पूर्व स्टूडियो एग्जीक्यूटिव सिकंदर हयात खान का देहांत

    बैठक के दौरान इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित कार्यों के शीघ्र निष्पादन हेतु उपायुक्त महोदय ने टाटा स्टील UISL, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

    उपायुक्त ने सभी शहरी निकाय अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं विभागीय समन्वय बनाए रखने तथा विकास योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक समय पर पहुँचाने के निर्देश दिए।

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया पटमदा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

    बैठक में उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई नगर परिषद श्री संदीप पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी चाकुलिया नगर पंचायत श्री मोटाय बनरा, सहायक नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम, विशेष पदाधिकारी , लेखा पदाधिकारी,जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, सिटी मैनेजर, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता के साथ-साथ टाटा स्टील JUSCO के उप महाप्रबंधक श्री आर. के. सिंह, टाटा स्टील के भूमि विभाग से श्री अमित सिंह भी उपस्थित थे।

    बैठक के दौरान शहरी विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, तकनीकी एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dc jamshedpur news Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news शहरी स्थानीय निकायों
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन के पूर्व स्टूडियो एग्जीक्यूटिव सिकंदर हयात खान का देहांत

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया पटमदा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

    July 23, 2026

    Shalimar LTT Express :शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए खुशखबरी, जुड़ा 1 अतिरिक्त AC-3 कोच

    July 23, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :करीम सिटी कॉलेज मास कम्युनिकेशन के पूर्व स्टूडियो एग्जीक्यूटिव सिकंदर हयात खान का देहांत

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने किया पटमदा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के सख्त निर्देश

    July 23, 2026

    Shalimar LTT Express :शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए खुशखबरी, जुड़ा 1 अतिरिक्त AC-3 कोच

    July 23, 2026

    Jharkhand: कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों जमकर मारपीट, एक-दूसरे पर पत्थर और अंडे फेंके, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई लोग हुए जख्मी, घायलों में पुलिसकर्मी और पत्रकार भी शामिल

    July 23, 2026

    SBI Scholarship: 25,707 छात्रों को मिलेगी 15 लाख तक की छात्रवृत्ति, एसबीआई फाउंडेशन ने ‘प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप-2026’ शुरू की, आवेदन चार सितंबर तक किए जा सकेंगे

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group