Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह “ग्रेजुएशन सेरेमनी”
    Breaking News

    Jamshedpur News :करीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह “ग्रेजुएशन सेरेमनी”

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।
    करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में ग्रेजुएशन सेरेमनी-2025 के नाम से एक भव्य प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की वाइस चांसलर डॉ अंजिला गुप्ता थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। प्राचार्य के हाथों मुख्य अतिथि पुष्पगुच्छ, शॉल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्ज डॉ मोहम्मद रेयाज ने शिक्षकों शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों से भरी हुई सभा में वाइस चांसलर तथा डॉ प्रभात कुमार सिंह (ओएसडी कोल्हन विश्वविद्यालय) का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि हमारी वाइस चांसलर महोदया का व्यक्तित्व सम्मानजनक है। जब से उन्होंने विश्वविद्यालय की जिम्मेवारियों को संभाला है तब से विश्वविद्यालय के क्रियाकलापों में रफ्तार आ गई है।
    मुख्य अतिथि वाइस चांसलर महोदय ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने करीम सिटी कॉलेज को बधाई देते हुए कहा कि आज का यह क्षण गर्व और संतोष का क्षण है। आज का यह कार्यक्रम करीम सिटी कॉलेज की शैक्षणिक सजगता और शिक्षा के प्रति लगन का प्रमाण है। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महोदया ने कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल शैक्षिक सफलता का प्रमाण नहीं बल्कि इससे आपका भविष्य और आपके जीवन की सफलता जुड़ी हुई है।
    अंत में उन्होंने यह कहा कि हम यह चाहते हैं कि हमारे विश्वविद्यालय में कुछ नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएं जिनका संबंध रोजगार से हो। परन्तु एक पाठ्यक्रम ऐसा भी हो जिसका संबंध मानवता निर्माण से हो और हम चाहते हैं कि करीम सिटी कॉलेज इस मार्ग में पहल करे।
    महोदया के वक्तव्य के बाद मूल प्रमाण पत्र वितरण प्रारंभ हुआ। कुछ बच्चों ने वाइस चांसलर के हाथों से प्रमाण पत्र प्राप्त किया और उसके बाद उनके आदेश से प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज के शुभ हाथों प्रमाण पत्र का वितरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ यहिया इब्राहीम ने किया तथा मुख्य अतिथि का परिचय डॉ बसुधरा राय में प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ बी एन त्रिपाठी ने किया।
    मंच पर प्राचार्य के अलावा डॉ बी एन त्रिपाठी (परीक्षा नियंत्रक), डॉ तुफैल अहमद (साइंस इंचार्ज), डॉ एमएम नजरी (कॉमर्स इंचार्ज), डॉ अनवर शहाब तथा एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद मौजूद थे।
    करीम सिटी कॉलेज का यह ग्रेजुएशन सेरेमनी दो दिवसीय कार्यक्रम है। आज सत्र 2018-2021 के विद्यार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया और कल सत्र 2019-2022 तथा 2020-2023 के छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Certificate Distribution Function College Graduation Ceremony Degree Certificate Distribution Graduation Ceremony 2025 Higher Education Jharkhand Jamshedpur education news karim city college news Karim City College Sakchi Kolhan University Vice Chancellor करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group