Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News: ओडिशा से गांजा लाकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3.865 किलो गांजा और बोलेरो वाहन जब्त

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लाकर जमशेदपुर में बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.865 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो वाहन जब्त किया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी ओडिशा के क्योंझर जिले से गांजा खरीदकर जमशेदपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर बिक्री करता था

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। बरामद गांजा और वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी से पूछताछ जारी है।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजा आपूर्ति श्रृंखला में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने संकेत दिया है कि पूछताछ के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले में नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Exit mobile version