Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :होली–ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट,बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शांति समिति बैठक, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी
    Breaking News

    Jamshedpur News :होली–ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट,बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शांति समिति बैठक, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की होली एवं ईद उल फितर त्योहार के मद्देनजर केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील, सोशल मीडिया पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी
    News DeskBy News DeskFebruary 21, 2026Updated:February 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोडा में होली एवं ईद उल फितर के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय द्वारा केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक में शांति समिति सदस्यों से क्रमवार उनकी क्षेत्र की समस्याओं को सुना गया, साथ ही विधि व्यवस्था संधारण के लिए क्या बेहतर कदम उठाए जा सकते हैं इसपर सदस्यों से मिले सुझावों पर अमल को लेकर आश्वस्त किया । एसडीएम धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री संतोष गर्ग समेत जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के केन्द्रीय शांति समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित रहे ।

    बैठक में शांति समिति के सदस्यों से उनके-उनके क्षेत्रों की समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से सुना गया । विधि-व्यवस्था संधारण, जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई तथा यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शांति समिति सदस्यों से प्राप्त सुझावों पर यथोचित कार्रवाई का आश्वासन जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि दोनों पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देते हैं। जिले में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की समुचित एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि पर्व को हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मनायें। युवाओं को विशेष रूप से नशापान से दूर रहने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की ताकि उत्साह में कोई जनहानि नहीं हो। पर्व के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अफवाह फैलाने, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दलों की सक्रियता एवं त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्परता से निपटा जा सके।

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Communal Harmony Appeal District Magistrate Jamshedpur Meeting Eid ul Fitr Security Update Festival Law and Order Meeting Ho li Eid Festival Update 2026 Holi Eid Security Arrangement Holi Traffic Advisory Jamshedpur Jamshedpur Administration Alert Jamshedpur Festival News Jamshedpur Peace Committee Meeting jharkhand latest news Jharkhand Police Alert Police Patrolling Holi QRT Deployment Jharkhand Shanti Samiti Meeting News Social Media Monitoring Festival ssp jamshedpur news जमशेदपुर होली सुरक्षा बैठक बिरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा होली ईद कानून व्यवस्था
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group