Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :कृषि योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रशासन सख्त, केसीसी व फसल बीमा पर तेज़ी के निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News :कृषि योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रशासन सख्त, केसीसी व फसल बीमा पर तेज़ी के निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    जिले में कृषि एवं कृषक कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृषि एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। अपर उपायुक्त  भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आहूत बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि विभाग को सभी प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का लाभ पात्र किसानों तक पहुँचाने का निर्देश दिया गया। इसके लिए शिविर आयोजित कर फॉर्म जेनरेशन एवं आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत पोटका प्रखंड में सॉइल सैंपल कलेक्शन की प्रगति अपेक्षित स्तर से कम पाए जाने पर उसमें वृद्धि करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    सूक्ष्म सिंचाई योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर बैठक में नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित पदाधिकारी को कार्य में तेजी लाते हुए समयबद्ध रूप से लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। भूमि संरक्षण पदाधिकारी को कृषि यंत्र वितरण, तालाब निर्माण से संबंधित प्रस्तावों का शीघ्र अनुमोदन कराते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उद्यान विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में कीट रहित इकाइयों का संचालन, मशरूम उत्पादन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    सहकारिता विभाग को निर्देशित किया गया कि कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक किसानों को रबी फसल बीमा योजना से आच्छादित करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ किसानों तक पहुँचे, ताकि कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Additional Deputy Commissioner Agriculture Department Review Agriculture Development News Agriculture Review Meeting Crop Insurance Scheme Deputy Commissioner Instructions District Administration Jharkhand Farmer Income Growth Farmer Welfare Schemes Farming Schemes India Jamshedpur News Hindi Jharkhand Agriculture News Kisan Credit Card KCC Krishi Vibhag Jharkhand Micro Irrigation Scheme Soil Health Card Scheme किसान क्रेडिट कार्ड कृषि समीक्षा बैठक फसल बीमा योजना मृदा स्वास्थ्य कार्ड सूक्ष्म सिंचाई योजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group