Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। आजसू पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत रविवार को मानगो के कुंवर बस्ती में आयोजित आजसू यूथ मिलन समारोह में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सदस्यता लेने वाले युवाओं ने पार्टी की नीति, सिद्धांत और संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए झारखंड के जनहित, अधिकार और विकास से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

    संगठन विस्तार अभियान को मिला नया जनसमर्थन

    कार्यक्रम की अध्यक्षता मानगो मंडल अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन निर्भय पांडेय ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे आजसू पार्टी के संगठन विस्तार अभियान को नई मजबूती मिलने की बात कही गई।

    ‘आजसू केवल राजनीतिक दल नहीं, आंदोलन है’

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह एवं केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आजसू केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई का आंदोलन है।

    उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं का पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि झारखंड का युवा जनहित और राज्य के बेहतर भविष्य के लिए आजसू की विचारधारा पर भरोसा जता रहा है। नेताओं ने युवाओं से संगठन की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने तथा जनता के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया।

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    युवा संगठन की सबसे बड़ी ताकत : कन्हैया सिंह

    जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि मानगो के कुंवर बस्ती से जिस उत्साह के साथ युवाओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की है, वह पूर्वी सिंहभूम में पार्टी के बढ़ते जनाधार का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में हजारों युवा आजसू परिवार से जुड़कर झारखंड के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।

    केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि आजसू युवाओं को नेतृत्व देने वाली पार्टी है और संगठन से जुड़ने वाला प्रत्येक युवा झारखंड के विकास, सम्मान और जनसरोकारों की लड़ाई का सक्रिय सिपाही है। उन्होंने अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

    कई नेताओं ने किया नवसदस्यों का स्वागत

    इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष चंद्रेश्वर पांडेय, युवा आजसू जिला प्रभारी मंटू शुक्ला तथा विकास महतो ने भी अपने विचार रखे और नवसदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

    पूजा की फाइल फोटो
    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    समारोह में निर्भय पांडेय, रोहित तिवारी, नितेश तिवारी, राहुल गुप्ता, आस्तिक कुमार, सूरज कुमार, स्वस्तिक सोनी, अंकित कुमार शर्मा, मनोहर कुमार, राजन कुमार, दीपेश पांडेय, सुमित सिंह, विश्वजीत कुमार, सरोज कुमार, निशांत कुमार, पिंटू सिंह, पवन पांडे, अमित पांडेय, शुभम गुप्ता, अमर किशोर सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ajay Upadhyay AJSU Latest News AJSU Membership Drive AJSU Organization Expansion AJSU Party AJSU Youth Appu Tiwari Bihar Jharkhand News breaking news Chandragupt Singh Chandreshwar Pandey east singhbhum news Google Discover Google News Jamshedpur news Jamshedpur politics Jharkhand Politics Jharkhand Updates Jharkhand Youth Kanhaiya Singh Kunwar Basti Mango Local News Jamshedpur Mango jamshedpur MANGO NEWS Mantu Shukla Political Event Political Membership Vikas Mahato Youth Conference Youth Leadership
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    July 26, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बारीडीह में ‘धुन आर्ट एंड म्यूजिक’ का शुभारंभ, सरयू राय बोले- सुर-ताल का समन्वय जीवन में सफलता की पहचान

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group