Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News : असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हिमंत विश्व शर्मा को अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने असम के लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता हिमंता बिस्वा सरमा को तीसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

काले ने कहा कि हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम ने विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में असम आने वाले समय में प्रगति, समृद्धि एवं विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

काले ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

Exit mobile version