Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :1926 से आस्था की अखंड ज्योति, भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :1926 से आस्था की अखंड ज्योति, भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू

    News DeskBy News DeskAugust 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    1926 से आस्था की अखंड ज्योति: गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का किया शुभारंभ

    मुख्य यजमान दिनेश कुमार, शिवशंकर सिंह, पप्पू सिंह एवं पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

    जमशेदपुर। माँ दुर्गा की भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत गोलमुरी पूजा कमिटी (दुर्गा एवं काली पूजा) की ऐतिहासिक परंपरा के तहत शुक्रवार को गोलमुरी स्थित पूजा स्थल पर भव्य भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम श्रद्धा और धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में भाजपा नेता दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह तथा पूजा कमिटी के अध्यक्ष श्री मनोज खत्री ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ भगवती की पूजा-अर्चना कर आगामी दुर्गा पूजा आयोजन का शुभारंभ किया।

    भूमि पूजन के दौरान माँ दुर्गा का आह्वान करते हुए पंडित राकेश पाण्डेय ने क्षेत्र, समाज एवं समस्त जमशेदपुरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की गई। वैदिक मंत्रों और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ, बैडमिंटन-टेबल टेनिस से हुई शुरुआत

    इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि गोलमुरी की दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि दशकों से चली आ रही आस्था, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। वर्ष 1926 से निरंतर आयोजित होती आ रही यह पूजा आज भी अपनी भव्यता और विशिष्ट पहचान के लिए पूरे जमशेदपुर में विशेष स्थान रखती है।

    उन्होंने कहा कि गोलमुरी पूजा कमिटी द्वारा वर्षों से निर्मित किए जाने वाले भव्य पूजा पंडाल और आकर्षक माँ दुर्गा की प्रतिमा शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे हैं। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माँ भगवती के दर्शन करते हैं। यह परंपरा केवल धार्मिक आस्था को मजबूत नहीं करती, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और सनातन परंपराओं से जोड़ने का भी कार्य करती है।

    शिवशंकर सिंह और पप्पू सिंह ने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति, साहस, न्याय और धर्म की प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से होने वाला यह भूमि पूजन आने वाले भव्य आयोजन के लिए शुभ संकल्प का प्रारंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी गोलमुरी पूजा कमिटी अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धालुओं के लिए भव्य एवं आकर्षक पूजा का आयोजन करेगी।

    Jamshedpur NEWS: बन्ना गुप्ता-सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प

    पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने कहा कि वर्ष 1926 से चली आ रही इस ऐतिहासिक पूजा की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाना कमिटी के लिए गौरव का विषय है। माँ दुर्गा की कृपा से प्रत्येक वर्ष पूजा का आयोजन श्रद्धा, भव्यता और सामाजिक सहभागिता के साथ किया जाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आगामी पूजा में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

    भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पूजा कमिटी के सदस्यों ने “जय माता दी” के जयघोष के साथ माँ दुर्गा से क्षेत्र एवं समाज की खुशहाली की प्रार्थना की।

    भूमि पूजन कार्यक्रम में पप्पू उपाध्याय, प्रोबीर चटर्जी राणा, अमीश अग्रवाल, राजू प्रजापति, नागेश राव, पंकज शर्मा, विनोद खत्री, रौनक खत्री, विजय लक्ष्मी वर्मा, विनीत सहगल, अमर कुमार, दीपक शर्मा, मनीष अग्रवाल, देवू प्रामाणिक, सुमित अग्रवाल, विशाल, लवली सिंह, सुरेश मेकअप, राजा अग्रवाल, आदित्य राज, राहुल कुमार सिंह, रंजन, बूढ़ो दा एवं अन्य उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Durga Puja 2026 Durga Puja Bhoomi Pujan Durga Puja Celebration Durga Puja Pandals Durga Puja Preparation Golmuri Durga Puja Golmuri Kali Puja Golmuri news Golmuri Puja Golmuri Puja Committee Jamshedpur Jamshedpur Durga Puja Jamshedpur Festival: Jamshedpur news Jamshedpur today news Maa Durga Sanatan Tradition गोलमुरी दुर्गा पूजा गोलमुरी पूजा गोलमुरी पूजा कमिटी गोलमुरी समाचार जमशेदपुर दुर्गा पूजा जमशेदपुर समाचार जय माता दी दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा 2026 धार्मिक आयोजन पूजा कमिटी पूजा पंडाल भूमि पूजन माँ दुर्गा वैदिक पूजा सनातन परंपरा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ, बैडमिंटन-टेबल टेनिस से हुई शुरुआत

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: बन्ना गुप्ता-सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 28 से 30 अगस्त तक होंगे खेल और जागरूकता कार्यक्रम

    August 28, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का शुभारंभ, बैडमिंटन-टेबल टेनिस से हुई शुरुआत

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: बन्ना गुप्ता-सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 28 से 30 अगस्त तक होंगे खेल और जागरूकता कार्यक्रम

    August 28, 2026

    Jamshedpur NEWS: घाटशिला स्टेशन पर गीतांजलि और आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव को रेलवे बोर्ड की मंजूरी

    August 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जगत पुत्री कुल्लू रानी माता का जन्मोत्सव 3 से 5 सितम्बर तक

    August 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group