Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के विनोद, अशोक पाठक ने साझा किया गांव और संघर्ष का सफर
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के विनोद, अशोक पाठक ने साझा किया गांव और संघर्ष का सफर

News DeskBy News DeskNovember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विनोद के किरदार से देशभर में पहचान बनाने वाले अभिनेता अशोक पाठक बुधवार शाम जमशेदपुर पहुंचे। बिहार एसोसिएशन के तत्वावधान में राजेंद्र विद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने जीवन, अभिनय के संघर्ष और गांव से जुड़े अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि हमारी जड़ें ही हमें जिंदा रखती हैं। बिहारी जहां भी जाते हैं, अपनी संस्कृति और संस्कार साथ लेकर चलते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एसके बेहरा और विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी उपस्थित थे। अतिथियों ने बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. एसके सिंह और कोषाध्यक्ष विवेकानंद के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

बिहार एसोसिएशन की शैक्षणिक भूमिका पर हुई चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत में एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन चौधरी ने संस्था के अब तक के सफर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार एसोसिएशन तीन शैक्षणिक संस्थानों का संचालन कर रहा है, जहां कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, डॉ. एसके सिंह ने शताब्दी समारोह के तहत अगले 10 दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

गांव की मिट्टी और छठ से आज भी जुड़ाव

अभिनेता अशोक पाठक ने अपने पैतृक गांव और बचपन की यादें साझा करते हुए बताया कि उनका गांव बिहार के सीवान जिले में आंदर के पास स्थित है। वह हर साल छठ पूजा पर गांव जाते हैं। बचपन में उनके पिता हरियाणा में नौकरी करते थे, लेकिन गांव आना-जाना और बाबा की यादें हमेशा उनके जीवन का हिस्सा रहीं।

JAMSHEDPUR NEWS: राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट का निरीक्षण, DC और SSP ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे बड़े शहर में पड़ोसियों तक से अनजान रहने की स्थिति हो सकती है, जबकि गांव में टोलों और आसपास के लोगों के बीच आत्मीयता और अपनापन मिलता है। गांव का माहौल इंसान को मेहनतकश, सरल और मृदुभाषी बनाता है।

अशोक पाठक ने अपने अभिनय सफर के संघर्षों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि काम की कमी के दौर में पंजाबी फिल्मों ने उन्हें सहारा दिया और परिवार चलाने में मदद की। अलग-अलग भाषाओं और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला। उन्होंने अभिनेता विजय सेतुपति के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया।

‘पंचायत’ के चौथे सीजन के चर्चित संवाद ‘गरीब हैं, गद्दार नाहीं’ को उन्होंने ग्रामीण समाज की ईमानदारी और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। वहीं, भूषण के किरदार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सवाल पूछने के लिए विपक्ष का होना जरूरी है।

‘जमशेदपुर के लोग रियल इंडियंस’

मुख्य अतिथि एसके बेहरा ने जमशेदपुर की विविध सांस्कृतिक पहचान की चर्चा करते हुए यहां के लोगों को ‘रियल इंडियंस’ बताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की ऐतिहासिक यात्रा बंगाल और ओडिशा से होते हुए बिहार और फिर झारखंड के गठन तक पहुंची है। यहां के लोगों को किसी सीमा या पहचान से परहेज नहीं है।

JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या, मारपीट और ब्राउन शुगर मामले में 7 गिरफ्तार

उन्होंने बुद्ध, महावीर, चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और जयप्रकाश नारायण जैसी विभूतियों की विरासत को भी याद किया।

बेहरा ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी के कहने पर उन्होंने ‘पंचायत’ वेब सीरीज देखी थी। प्रेमचंद की कहानियों के पाठक रहे बेहरा को इस सीरीज में ग्रामीण जीवन की वही जीवंतता और फुलेरा गांव से जुड़ाव महसूस हुआ। उन्होंने ‘गरीब हैं… गद्दार नहीं हैं’ संवाद, सरपंच के यहां खीर खाने के प्रसंग और पानी की टंकी के पास चाय वाले दृश्य को खास तौर पर पसंद किया।

संघर्ष के बिना नहीं मिलती सफलता: संजीव चौधरी

विशिष्ट अतिथि संजीव चौधरी ने कहा कि वह फिल्में नहीं देखते, लेकिन कई बार टॉप लेवल की बैठकों में भी माहौल को हल्का-फुल्का बनाने के लिए ‘पंचायत’ के संवाद बोल दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में रातोंरात सफलता नहीं मिलती। उसके पीछे लंबा संघर्ष और मेहनत होती है। उन्होंने जमशेदपुर में विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होने की बात भी कही।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट का निरीक्षण, DC और SSP ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या, मारपीट और ब्राउन शुगर मामले में 7 गिरफ्तार

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कार्तिक पूर्णिमा पर अर्पण ने स्वर्णरेखा नदी तट पर भोग प्रसाद एवं चाय वितरण

November 25, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में पहुंचे ‘पंचायत’ के विनोद, अशोक पाठक ने साझा किया गांव और संघर्ष का सफर

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राज्यपाल के आगमन को लेकर सोनारी एयरपोर्ट का निरीक्षण, DC और SSP ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या, मारपीट और ब्राउन शुगर मामले में 7 गिरफ्तार

November 25, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :कार्तिक पूर्णिमा पर अर्पण ने स्वर्णरेखा नदी तट पर भोग प्रसाद एवं चाय वितरण

November 25, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और सर्विस लेन से हटाए गए अवैध निर्माण, दुकानदारों में नाराजगी

November 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group