Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.095 किलो पन्ना के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.095 किलो पन्ना के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने खनिज तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के पन्ना (Emerald) के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.095 किलोग्राम (1095 ग्राम) पन्ना के छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी, जो ओडिशा के मयूरभंज का रहने वाला बताया जा रहा है, मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    गुप्त सूचना पर बस स्टैंड के पास हुई घेराबंदी

    ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने रविवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बहरागोड़ा बस स्टैंड के पास एक खरीदार को बेशकीमती पन्ना बेचने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर 11 जुलाई को बस स्टैंड के समीप घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही दो दोपहिया वाहनों पर सवार तीन लोग भागने लगे, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया गया।

    स्कूटी की डिक्की से मिला 1.095 किलो पन्ना

    तलाशी के दौरान मुख्य आरोपी विनय पातर की यामाहा स्कूटी की डिक्की में रखे प्लास्टिक पैकेट से 1.095 किलो पन्ना बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल (OD11AC8043 एवं JH05BV9089), तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2300 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    तीनों आरोपियों की हुई पहचान

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय पातर (50) और सिद्धेश्वर कालिंदी (45), दोनों निवासी मुराकाटी, थाना गुड़ाबांदा तथा स्नेहाशिष मंगराज (44), निवासी खांड़देवेली, थाना श्यामसुंदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, विनय पातर का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ गुड़ाबांदा थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं।

    इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

    पुलिस ने बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 35/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय वन अधिनियम, 1927 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

    Adityapur: आदित्यपुर के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने कहा कि खनिज तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे गिरोह का पता लगाकर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Baharagora news Baharagora Police BNS Case breaking news crime news Crime Update east singhbhum news East Singhbhum Police Emerald Recovery Emerald Seizure Emerald Smuggling Emerald Worth 1.5 Crore Forest Act Ghatshila Police Google Discover Google News Gudabanda Jamshedpur news Jharkhand news latest Jamshedpur news Mayurbhanj Mineral Smuggling Mining Act police action Police Press Conference Precious Stone Seizure Rural SP Shubham Kumar Khandelwal Smuggling Case Trending News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    August 27, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    August 27, 2026

    Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से करीब 160 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत 750 से अधिक लापता

    August 27, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील को राहत, ₹1,000 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी मांग नोटिस को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द

    August 27, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास होटल व्यवसायी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    August 27, 2026

    Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से करीब 160 लोगों की मौत, 133 भारतीय समेत 750 से अधिक लापता

    August 27, 2026

    Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से 29 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

    August 27, 2026

    Jharkhand: शिक्षकों की मांग पर शिक्षा विभाग ने संशोधित आदेश जारी किया, अब रक्षाबंधन पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी

    August 27, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group