Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीएयू कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे की मुलाकात, किसान एग्रोटेक मेला में मुख्य अतिथि बनने का दिया निमंत्रण
    Breaking News

    Jamshedpur News :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीएयू कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे की मुलाकात, किसान एग्रोटेक मेला में मुख्य अतिथि बनने का दिया निमंत्रण

    News DeskBy News DeskMarch 7, 2026Updated:March 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में Birsa Agricultural University (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की।

    इस दौरान कुलपति ने मुख्यमंत्री को 14 से 16 मार्च 2026 तक बीएयू परिसर में आयोजित होने वाले किसान एग्रोटेक मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

    मुलाकात के दौरान डॉ. दुबे ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, कृषि अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और किसानों के हित में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रसार और किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि अनुसंधान और किसान हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने से किसानों की उत्पादकता और आय में वृद्धि संभव है।

    कुलपति ने बताया कि प्रस्तावित किसान एग्रोटेक मेला में आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, नवीन कृषि उपकरण, स्टार्टअप इनोवेशन और कृषि से जुड़े विभिन्न अनुसंधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस मेले के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी मिलेगी, जिससे वे अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकेंगे।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    बीएयू मैदान में आयोजित होने वाला यह मेला झारखंड के किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Agriculture Innovation Fair India Agriculture Technology Expo Ranchi Agrotech Mela 2026 Ranchi. BAU Ranchi Agrotech Mela Birsa Agricultural University Ranchi Farmer Agrotech Fair Jharkhand Farming Technology Exhibition Hemant Soren Ranchi Jharkhand Farmers Event SC Dubey BAU Vice Chancellor किसान एग्रोटेक मेला 2026 कृषि अनुसंधान झारखंड कृषि तकनीक मेला रांची झारखंड किसान कार्यक्रम झारखंड कृषि मेला डॉ एससी दुबे बीएयू बिरसा कृषि विश्वविद्यालय बीएयू रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group