Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 8 बाइक-स्कूटी और 2 मोबाइल बरामद
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 8 बाइक-स्कूटी और 2 मोबाइल बरामद

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिल और स्कूटी के साथ 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    डीएसपी मुसाबनी के नेतृत्व में गठित हुई थी SIT

    वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था।

    SIT ने मामले की जांच के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गईं। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

    JAMSHEDPUR NEWS :नेशनल लोक अदालत में 3.10 लाख मामलों का निष्पादन, 36.93 करोड़ रुपये का राजस्व मिला

    एक महीने में 25 वाहन बरामद

    पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल चोरी के खिलाफ गठित SIT को पिछले एक महीने के दौरान लगातार सफलता मिली है। इस अवधि में टीम अब तक कुल 25 चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद कर चुकी है।

    वहीं, वाहन चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी किए गए वाहनों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे और जुए के खिलाफ महिला कांग्रेस का SSP कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, तत्काल छापेमारी की मांग

    वाहन चोरी के नेटवर्क पर पुलिस की नजर

    पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों में सक्रिय गिरोह के बीच हड़कंप मच गया है। जांच टीम बरामद वाहनों के संबंध में उनके वास्तविक मालिकों की पहचान और संबंधित मामलों से कनेक्शन की जांच कर रही है।

    पुलिस का कहना है कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच को और तेज किया जा रहा है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bike Theft Bike Theft Gang Ehtesham Waqarib Jamshedpur news Jamshedpur police Jharkhand crime Jharkhand police Motorcycle Theft Musabani Police SIT Jamshedpur ssp jamshedpur Stolen Bike Recovery चोरी की बाइक बरामद जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर पुलिस डॉ ऐहतेशाम वकारिब बाइक चोरी मुसाबनी पुलिस मोटरसाइकिल चोरी वाहन चोरी गिरोह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :नेशनल लोक अदालत में 3.10 लाख मामलों का निष्पादन, 36.93 करोड़ रुपये का राजस्व मिला

    September 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे और जुए के खिलाफ महिला कांग्रेस का SSP कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, तत्काल छापेमारी की मांग

    September 12, 2026

    Indian Railways :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 26 ट्रेनों में LHB कोच, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा बर्थ और बेहतर सुरक्षा

    September 12, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :नेशनल लोक अदालत में 3.10 लाख मामलों का निष्पादन, 36.93 करोड़ रुपये का राजस्व मिला

    September 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशे और जुए के खिलाफ महिला कांग्रेस का SSP कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन, तत्काल छापेमारी की मांग

    September 12, 2026

    Indian Railways :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 26 ट्रेनों में LHB कोच, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा बर्थ और बेहतर सुरक्षा

    September 12, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR-2026 के तहत दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए विशेष शिविर, प्रपत्र-6 के जरिए हुआ पंजीकरण

    September 12, 2026

    DHANBAD NEWS: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पतरातू स्टेशन का किया निरीक्षण, NTPC अधिकारियों संग बैठक

    September 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group