Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    News DeskBy News DeskJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात कर जिले से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।

    आवास योजनाओं के लिए सस्ती दरों पर बालू उपलब्ध कराने की मांग

    भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और अबुआ आवास योजना के लाभुकों को निर्माण कार्य के लिए सुलभ एवं उचित दरों पर बालू उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में बालू की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के घर निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

    नेताओं का कहना था कि बालू की अनुपलब्धता के कारण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति भी प्रभावित हो रही है। वहीं निजी मकान निर्माण करने वाले लोगों को भी अत्यधिक कीमतों पर बालू खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

    अवैध बालू खनन और तस्करी पर जताई चिंता

    भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जिले में अवैध बालू उत्खनन, भंडारण, परिवहन और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्वी सिंहभूम की विभिन्न नदियों, विशेषकर स्वर्णरेखा नदी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है।

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    उन्होंने कहा कि प्रतिदिन भारी वाहनों के माध्यम से बालू की तस्करी हो रही है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान होने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भी क्षति पहुंच रही है।

    डॉ. गोस्वामी ने लगाए गंभीर आरोप

    मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से जिले में अवैध बालू खनन का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं, जबकि आम लोगों और जरूरतमंद परिवारों को निर्माण कार्य के लिए पर्याप्त बालू उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

    उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी उठाए सवाल

    प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) को लेकर भी चिंता व्यक्त की। भाजपा नेताओं ने प्रशासन से पुनरीक्षण प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सतर्कता के साथ संचालित करने का आग्रह किया।

    उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की गहन जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता बनी रहे।

    कई भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

    इस अवसर पर जिला महामंत्री राजीव सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, आईटी सेल के जिला संयोजक बिनोद कुमार सिंह तथा जिला सह संयोजक उज्ज्वल सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Abua Awas Yojana Bjp /jamshedpur BJP Delegation Deputy Commissioner Jamshedpur Dineshanand Goswami East Singhbhum administration east singhbhum news illegal sand mining Jamshedpur JAMSHEDPUR BJP NEWS Jamshedpur latest news Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Politics PM Awas Yojana Rajeev Ranjan DC Sand Crisis Jharkhand Sand Smuggling News Sanjeev Sinha BJP Satya Tiwari SIR Voter Verification Swarnarekha River Mining Voter List Revision भारतीय जनता पार्टी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :बालू संकट और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : अहमदाबाद में होगा वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 का भव्य आयोजन, एमओयू पर हुए ऐतिहासिक हस्ताक्षर

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group