Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :भुइयांडीह की कार्रवाई पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, ठंड में बेघर परिवारों के पुनर्वास की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद
    Breaking News

    Jamshedpur News :भुइयांडीह की कार्रवाई पर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, ठंड में बेघर परिवारों के पुनर्वास की रखी मांग, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2025Updated:November 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भुइयांडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट गोलचक्कर पर जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा अचानक की गई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो की मौजदूगी में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर प्रशासन के रवैये और कार्रवाई के तरीके पर कड़ा ऐतराज़ जताया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कड़ाके की ठंड में यह कार्रवाई मानवीय मूल्यों के विपरीत और अत्यंत संवेदनहीन है। अचानक घर टूट जाने से प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं, जबकि प्रशासन इस प्रक्रिया को कुछ दिनों तक टालकर लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था का समय दे सकता था। भाजपा ने जिला प्रशासन से सभी प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास, भोजन-पानी एवं अस्थायी आश्रय जैसी राहत पहल की मांग की है।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई कानून के तहत हो सकती है, पर किसी भी परिस्थिति में गरीब परिवारों की पीड़ा को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पुनर्वास और राहत के मानवीय दृष्टिकोण को प्राथमिकता देनी होगी। इसके लिए उन्होंने जिला उपायुक्त से शीघ्र पहल करने का आग्रह किया।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    वहीं, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों के उचित एवं सुरक्षित पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन राहत कार्य शुरू करने की दिशा में तत्काल कदम उठाएगा।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, राजीव सिंह, जिला मंत्री मिली दास, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, सह कार्यालय संजीत चौरसिया व अन्य मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    administrative action affected families Bhuiyandih Encroachment citizen welfare district action District Collector Karn Satyarthi eviction drive homeless families in cold humanitarian approach Jamshedpur BJP memorandum Jamshedpur news local politics news update public expectation relief work safety and relief Swarnrekha Golchakker Tata Steel UISL temporary shelter Vidyut Mahato अतिक्रमण हटाओ अस्थायी आवास जनता की उम्मीद जमशेदपुर भाजपा ज्ञापन जमशेदपुर समाचार जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी जिले में कार्रवाई टाटा स्टील UISL ठंड में बेघर परिवार नागरिक सुरक्षा प्रभावित परिवार प्रशासनिक कार्रवाई भुइयांडीह अतिक्रमण मानवीय दृष्टिकोण राहत कार्य विद्युत महतो समाचार अपडेट स्थानीय राजनीति स्वच्छता और सुरक्षा स्वर्णरेखा गोलचक्कर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group