Lahar Chakra

Jamshedpur News :राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने दी बधाई, कहा- आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी करेगी जोरदार वापसी

जमशेदपुर। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। संजीव सिन्हा ने कहा कि आदित्य साहू के बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का राजनीतिक सफर उनके समर्पण, संगठन निष्ठा और संघर्ष का प्रमाण है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा और झारखंड में भाजपा जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाता है, वहीं उनका सशक्त सांगठनिक कौशल पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा एवं कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने विश्वास जताया कि आदित्य साहू के कुशल नेतृत्व में पार्टी झारखंड में जोरदार वापसी करेगी।

आदित्य साहू के झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधाई

जमशेदपुर। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। सुधांशु ओझा ने कहा कि आदित्य साहू अपने सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव के लिए कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता और नेतृत्व क्षमता पार्टी को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करेगी। सुधांशु ओझा ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भाजपा झारखंड में और अधिक सशक्त होकर जनसेवा व संगठन विस्तार के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्विरोध निर्वाचन से झारखंड भाजपा में होगा नई ऊर्जा का सूत्रपात : दिनेश कुमार

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के झारखंड प्रदेश भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बुधवार को राँची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने आदित्य साहू को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

दिनेश कुमार ने कहा कि आदित्य साहू का कार्यकाल उल्लेखनीय रहेगा। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।

इस मौके पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के कार्यकर्ता अशोक सामन्ता, अंकित आनंद, धनेश्वर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी राँची पहुँचे। सभी ने आदित्य साहू के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा : डॉ. जटाशंकर पांडे

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह सरायकेला-खरसावां चुनाव प्रभारी डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित तथा जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित होकर कार्य करेगा।
डॉ. पांडे ने कहा कि आदित्य साहू के साथ उनका संबंध वर्ष 2002 से रहा है। उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, संगठनात्मक समझ और कर्मठ कार्यशैली पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में झारखंड भाजपा न केवल संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी, बल्कि जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी प्रभावी ढंग से अपनी आवाज बुलंद करेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा जनसेवा, सुशासन और विकास के एजेंडे के साथ पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी। डॉ. पांडे ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड में भारतीय जनता पार्टी एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभरते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा

 

Exit mobile version