Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मोहम्मद यूनुस का पुतला, भारत सरकार से निर्णायक रुख अपनाने की अपील की
Breaking News

Jamshedpur News :बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका मोहम्मद यूनुस का पुतला, भारत सरकार से निर्णायक रुख अपनाने की अपील की

News DeskBy News DeskDecember 21, 2025Updated:December 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर लगातार हो रहे जुल्म, हमले और मानवाधिकार हनन के खिलाफ देशभर में उबाल है। इसी कड़ी में रविवार को जमशेदपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने सख्त तेवर दिखाते हुए साकची स्थित जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय के समीप बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ के नेतृत्व में प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं, मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और महिलाओं-बच्चों तक को नहीं बख्शा जा रहा, जो मानवता पर सीधा हमला है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वहां कट्टरपंथी ताकतों को सरकार का खुला संरक्षण मिल रहा है। मोहम्मद यूनुस की सरकार अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने भारत सरकार से इस गंभीर मामले में कड़ा और निर्णायक रुख अपनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाया जाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाया जाए ताकि वहां के हिंदू समुदाय को सुरक्षा और न्याय मिल सके।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

इस दौरान ममता सिंह, मीरा सिंह, संजना साहू, लक्ष्मी शर्मा, मिस्टू सोना, जया शर्मा, सपना सिंह समेत महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group