Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन, जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में आयोजित हुए कार्यक्रम
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन, जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में आयोजित हुए कार्यक्रम

News DeskBy News DeskSeptember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके अंत्योदय को सपने को साकार करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि एकात्म मानववाद के मंत्रद्रष्टा, राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा, पार्टी के प्रेरणापुंज एवं कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को जिला कार्यालय समेत जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों एवं बूथों पर श्रद्धाभाव से मनाया गया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने देश को सुचिता की राजनीति का दर्शन दिया। उन्होंने कभी भी विचारधारा से कोई समझौता नही किया। वे कार्यकर्ताओं के प्रति जितने सरल और व्यवहारिक रहे, उतने ही कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व रहे। उनका संघर्षपूर्ण जीवन हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

विभिन्न मंडलों में मनाई गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापुर्वक मनाया। विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं बूथ सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

इस दौरान जिला कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन ए सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, सुधांशु ओझा, राजन सिंह, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, रमेश बास्के, उपेंद्र गिरी, अमित मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

September 26, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रशिक्षण को लेकर MoU, छात्राओं को मिलेंगे करियर अवसर

September 26, 2026
Recent Post

Jamshedpur News: गोलमुरी में दो दिन में दो अपराध, व्यापारियों ने बाजार बंद कर मांगी सुरक्षा

September 26, 2026

Jamshedpur News: जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: महिला विश्वविद्यालय में ड्रोन प्रशिक्षण को लेकर MoU, छात्राओं को मिलेंगे करियर अवसर

September 26, 2026

Jamshedpur News: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन

September 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा, कई पदक जीते

September 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group