Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बारीडीह मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे मौजूद
    Breaking News

    Jamshedpur News :बारीडीह मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे मौजूद

    News DeskBy News DeskApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बारीडीह मंडल द्वारा हिंदुस्तान मित्रमंडल सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का बुधवार को समापन हो गया। यह प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार से प्रारंभ होकर बुधवार को संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत पहले दिन 3 सत्र एवं दूसरे दिन 4 सत्र सम्पन्न हुए। प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक व अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 8 महत्वपूर्ण सत्रों में कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’, वैचारिक अधिष्ठापन, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग जैसे विषय शामिल रहे। प्रशिक्षण महाअभियान में विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन और राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के इतिहास एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी लगाई गई।

    प्रशिक्षण वर्ग में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की जमीनी मजबूती का मंत्र दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत सरकार की नींव रखता है। जब तक हम हर बूथ पर संगठित, सक्रिय और जागरूक नहीं होंगे, तब तक चुनावी सफलता अधूरी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ को परिवार की भांति संभालें। प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क बनाएं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहें।

    ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता से सीधा जुड़ने का प्रभावी माध्यम है। कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से आमजनों को जोड़ें और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं समाज के सकारात्मक पहलुओं लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। रघुवर दास ने आगे कहा कि आज के दौर में तकनीक और सोशल मीडिया भी बूथ प्रबंधन का अहम हिस्सा बन चुके हैं। कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए संगठन को सशक्त करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

    BJP Vs Congress: 24 मई को भाजपा की विशाल आदिवासी सभा, कांग्रेस का तंज-यह बीजेपी का राजनीतिक हथकंडा है

    प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ‘भाजपा का इतिहास’ विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल होने के साथ राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। पार्टी की ताकत उसके समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं, जो बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को आत्मसात कर धरातल पर ले जाएं और जन-जन तक पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास करना एवं उन्हें पार्टी की विचारधारा, इतिहास एवं राष्ट्रवाद से प्रेरित करना है।

    इस दौरान वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव एवं मनोज सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला सोशल मीडिया संयोजक ज्ञान प्रकाश ने भी विभिन्न विषयों पर सत्र को संबोधित किया।

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई

    प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला आईटी सेल संयोजक बिनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, अमरजीत सिंह राजा, काजू शांडिल, अखिलेश चौधरी, कंचन दत्ता, निर्मल गोप, पंकज प्रिय, रंजीत सिंह, रानी ठाकुर, मीरा झा, नीलम देवी, रीता शर्मा, प्रमिला साहू, मिनी सिंह, मधु शर्मा, रीना तिवारी,अनिकेत रॉय, राम मिश्रा, साकेत कुमार, विष्णु गुप्ता, पोरस कालिंदी, सतीश कुमार, चंदन सिंह, ओम पोद्दार व अन्य मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    hjamshedpur today news Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BJP Vs Congress: 24 मई को भाजपा की विशाल आदिवासी सभा, कांग्रेस का तंज-यह बीजेपी का राजनीतिक हथकंडा है

    May 23, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई

    May 23, 2026

    JTET Regional Language: जे-टीईटी में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे, बोले वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

    May 23, 2026
    Recent Post

    BJP Vs Congress: 24 मई को भाजपा की विशाल आदिवासी सभा, कांग्रेस का तंज-यह बीजेपी का राजनीतिक हथकंडा है

    May 23, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने कक्षा-12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की समयसीमा 24 मई तक बढ़ाई

    May 23, 2026

    JTET Regional Language: जे-टीईटी में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे, बोले वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

    May 23, 2026

    SBI में  25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल का नोटिस, बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह दी

    May 23, 2026

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मंईयां सम्मान योजना और जमीन विवाद सहित कई मुद्दों का हुआ समाधान

    May 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group