Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा रक्तदान शिविर, 340 यूनिट रक्त संग्रहित

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, झारखंड प्रदेश द्वारा अपने सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड सेंटर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर भर से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानवता के इस कार्य में अपना योगदान दिया।

इस शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद  विद्युत वरण महतो ने किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह और रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है और इससे न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी दर्शाता है।

READ MORE :Engineering Seat Scam : बेंगलुरु के तीन निजी कॉलेजों में इंजीनियरिंग की सीट ‘प्रबंधन कोटा’ के तहत पैसों से खरीदी जा रही, ED के खुलासे से हड़कंप

एकजुट होकर समाज और राष्ट्र निर्माण की अपील

सांसद विद्युत महतो ने सभी से अपील की कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर काम करना चाहिए, ताकि देश का चहुंमुखी विकास संभव हो सके। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया और वैश्य समाज की सामाजिक सहभागिता की सराहना की।

READ MORE :TataNagar Station: बारिश के दौरान हावड़ा, बिहार समेत अन्य रुट की ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

340 यूनिट रक्तदान—नए कीर्तिमान की ओर

इस रक्तदान शिविर में पुरुषों, महिलाओं और विशेष रूप से युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। कुल 340 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जो इस प्रकार के शिविरों में एक प्रभावशाली संख्या मानी जाती है।

READ MORE :Jamshedpur News :भारी बारिश में ढहा घर, विधायक संजीब सरदार ने तत्काल की सहायता

समाजसेवी और पदाधिकारी रहे उपस्थित

इस सफल आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री विकास गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल पूर्व प्रदेश पदाधिकारी मुकेश मित्तल, श्रीमती विनीता शाह, श्रीमती सुनीता भगत, ऋषि गुप्ता, दिनेश चौरसिया, राकेश साहू, आलोक कुमार, सतीश गुप्ता, अजीत गुप्ता, महेश साहू, विनोद गुप्ता, रंजीत प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, विशाल साव,नारायण जायसवाल, पंकज जयसवाल, दिनेश कुमार, बिंदु जयसवाल ,अनीता साह, कृष्ण प्रसाद, सुनील प्रसाद, पिंकी प्रसाद, प्राची सर्वे प्रिया, और मौजूद थे.

Exit mobile version