Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता, शिविर में कुल 663 यूनिट रक्त संग्रह
Breaking News

Jamshedpur News :सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता, शिविर में कुल 663 यूनिट रक्त संग्रह

News DeskBy News DeskDecember 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘लोक समर्पण’ के तत्वावधान में रविवार को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप परिसर में एकदिवसीय स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन मुख्यातिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोल्हान यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती एवं सम्मानित अथिति मजदूर नेता सह विभिन्न यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद, महामंत्री आर के सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक चले शिविर में युवा एवं माहिला रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह से ही रजिस्ट्रेशन एवं रक्तदान करने कतारबद्ध होकर लोग अपनी बारी का इंतेजार करते दिखे। शिविर की समाप्ति पर कुल 663 यूनिट रक्त संग्रह किये गए। रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शिरकत की और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सभी रक्तवीरों को उपहार स्वरूप हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, अतिथियों की ओर से सभी रक्तदाताओं को एकल पुष्प प्रदान कर नेक मानवीय कार्य के लिए आभार जताया गया।

रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बनाये गए थे सेल्फी पॉइंट: रक्तदाताओं को प्रेरित करने हेतु सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे। जहां स्लोगन में रक्तदान हेतु प्रेरक संदेश लिखे थे। सेल्फी पॉइंट में संस्था के कुछ कार्यों को भी दर्शाया गया था।

मुख्यातिथि के रूप में शामिल जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि लोक समर्पण द्वारा शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। इस बार नए उद्देश्य और व्यापक सोच के साथ आयोजित रक्तदान शिविर को लोगों की भारी भागीदारी ने ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है और युवाओं में बढ़ती जागरूकता इसका प्रमाण है। उन्होंने संस्था के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

संस्था के संरक्षक सह समाजसेवी ललित दास ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा पहली बार रक्तदान शिविर इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानव ही मानव के काम आता है। इसी भावना के साथ लोक समर्पण विगत कई वर्षों से जरूरतमंदों तक पहुंचकर सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने सभी युवाओं से यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की बात कही।

शिविर में आये अतिथियों ने संस्था के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की और कहा कि युवाओं में रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

रक्तदान शिविर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, टुनटुन सिंह, सुशांत पांडा, पवन अग्रवाल, अखिलेश चौधरी, मान्तु बनर्जी, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश, प्रकाश दुबे, चिंटू सिंह, नारायण पोद्दार, पप्पू उपाध्याय, बबलू गोप, विकास शर्मा, सुरेश शर्मा, युवराज सिंह, सूरज सिंह, जीवन लाल, संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, कंचन दत्ता, नवजोत सिंह, शिंदे सिंह, सन्नी सिंह चौहान समेत संस्था के नीरज कुमार कैबर्ता, ज्ञान सिंह चौहान, दीपक सिंह, सोनू दत्ता, सुभाष मुखी, मिथिलेश साव, महावीर सिंह, गौरव कैबर्ता, मोनोजीत घोषाल एवं सतनाम सिंह एवं संस्था के कई अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group