Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत शिविर का आयोजन, 15443 आवेदन प्राप्त
    Breaking News

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत शिविर का आयोजन, 15443 आवेदन प्राप्त

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जिले के 23 पंचायतों एवं जेएनएसी, जुगसलाई नगरपालिका और मानगो नगर निगम क्षेत्र में आज ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायकगण  समीर मोहंती,  मंगल कालिंदी,  संजीव सरदार और सोमेश सोरेन भी मौजूद रहे। उन्होंने शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया और नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार इन शिविरों का उद्देश्य राईट टू सर्विस के अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता से प्राप्त करना है। उपायुक्त द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से पहुंचे।

    शिविर में अब तक कुल 15,443 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें शामिल हैं:

    • दिव्यांग पेंशन: 21 आवेदन

    • वृद्धा पेंशन: 1,505 आवेदन

    • विधवा पेंशन: 59 आवेदन

    • भूमि की मापी: 23 आवेदन

      Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    • भूमि धारण प्रमाण पत्र: 15 आवेदन

    • दाखिल-खारिज वादों का निष्पादन: 54 आवेदन

    • मृत्यु प्रमाण पत्र: 68 आवेदन

    • जन्म प्रमाण पत्र: 118 आवेदन

    • आय प्रमाण पत्र: 424 आवेदन

    • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र: 399 आवेदन

    • नया राशन कार्ड: 372 आवेदन

      Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    • जाति प्रमाण पत्र: 522 आवेदन

    • झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं: 262 आवेदन

    • लोककल्याणकारी योजनाओं के आवेदन: 11,598 आवेदन

    शिविर का आयोजन पंचायत और वार्ड स्तर पर किया जा रहा है, ताकि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुँच सके। इसके माध्यम से लाभुकों को न केवल परिसंपत्ति और प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहे हैं, बल्कि उन्हें सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी भी दी जा रही है।

    इस कार्यक्रम के दौरान विधायकगण और स्थानीय प्रतिनिधियों ने नागरिकों से संवाद करते हुए उनके सुझाव और समस्याएं सुनी। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि योजनाओं का लाभ सही समय पर और सही लोगों तक पहुंचे।

    ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा रहा है। यह पहल राज्य में सरकारी योजनाओं की पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिक सुविधा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news JAMSHEDPUR SAMACHAR Jamshedpur today news JAMSHEDPUR UPDATE Tata TATA KI KHABAR TATA NEWS जमशेदपुर जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर खबर जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर समाचार टाटा की खबर टाटा समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group