Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत, सेवा और समाज कल्याण का दिया संदेश
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में की शिरकत, सेवा और समाज कल्याण का दिया संदेश

    News DeskBy News DeskJune 28, 2026Updated:June 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR NEWS | सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान भगवान सिंह ने रविवार को अपनी टीम के साथ शहर और आसपास आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों में भाग लेकर सेवा, मानवता और समाज कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से समाज और मानवता की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

    गम्हरिया गुरुद्वारा में नए प्रधान को दी बधाई

    दिन की शुरुआत गम्हरिया गुरुद्वारा साहिब से हुई, जहां भगवान सिंह ने नवनिर्वाचित मुख्य सेवादार (प्रधान) डॉ. अमरजीत सिंह को सम्मानपूर्वक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. अमरजीत सिंह एक प्रतिष्ठित होम्योपैथी चिकित्सक होने के साथ-साथ लंबे समय से सीजीपीसी में निस्वार्थ भाव से सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने कामना की कि गुरु साहिब उन्हें पंथ और संगत की सेवा के लिए सदैव शक्ति प्रदान करें। इस दौरान उन्होंने गम्हरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं।

    विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे, सामाजिक सेवा की सराहना की

    इसके बाद भगवान सिंह अपनी टीम के साथ भाई अमरप्रीत सिंह काले की संस्था ‘अर्पण’ द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। भगवान सिंह ने लगभग 1500 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य को समाजसेवा का अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए सभी रक्तदाताओं और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है।

    RAILWAY NEWS: महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर RPF की सख्त कार्रवाई, प्रत्येक पर लगा ₹2500 का जुर्माना

    छबील सेवा में शामिल होकर बढ़ाया सेवादारों का उत्साह

    इसके उपरांत भगवान सिंह ने सोनारी में गुरु रामदास जी सेवक जत्था द्वारा आयोजित ठंडे मीठे जल की छबील में पहुंचकर सेवा कार्यों का अवलोकन किया और सेवादारों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में आयोजित छबील सेवा में भी भाग लिया और संगत तथा सेवादारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    गुरमति समागम में लिया गुरु का आशीर्वाद

    दिन के अंतिम कार्यक्रम में भगवान सिंह ने तारकंपनी गुरुद्वारा साहिब में साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के पावन प्रकाश गुरपुरब के अवसर पर आयोजित गुरमति समागम में शामिल होकर माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने संगत के साथ गुरबाणी का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो चयन ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    भगवान सिंह ने कहा कि गुरु महाराज सभी को सेवा, संगत और मानवता के कल्याण के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा दें तथा “सरबत दा भला” की भावना के साथ समाजहित में कार्य करने की शक्ति प्रदान करें।

    इस अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुखदेव सिंह बिट्टू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Arjun Munda Arpan Foundation Bhagwan Singh blood donation Blood donation camp breaking news jamshedpur Central Gurdwara Prabandhak Committee CGPC Jamshedpur Charity Event Community Service Dr Amarjit Singh east singhbhum news Gamharia Gurudwara Gurmati Samagam Gurpurab Celebration Guru Hargobind Sahib Ji Gurudwara News Humanitarian Service Jamshedpur news Jamshedpur Sikh News Jharkhand news latest Jamshedpur news Religious Event Sarbat Da Bhala Sikh Community News Sikh News Sikh Sangat Social Service Sonari Chhabil Tinplate Gurudwara
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RAILWAY NEWS: महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर RPF की सख्त कार्रवाई, प्रत्येक पर लगा ₹2500 का जुर्माना

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो चयन ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का निर्णय

    June 28, 2026
    Recent Post

    RAILWAY NEWS: महिला आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों पर RPF की सख्त कार्रवाई, प्रत्येक पर लगा ₹2500 का जुर्माना

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम जिला खो-खो चयन ट्रायल संपन्न, 200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अगस्त तक जिला चुनाव कराने का निर्णय

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: करोड़ों की लागत से पोटका में बनेगा आधुनिक लाइन हब, पोटका से डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    June 28, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज की चैंपियन बनी चिरुडीह की सीता सोहराय एकादश, काजल आर्टिस्ट एकादश को 2-0 से हराया

    June 28, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group