Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News ;जनता दरबार में उठीं शहर की समस्याएं, समाधान के लिए मेयर सुधा गुप्ता का आश्वासन
    Breaking News

    Jamshedpur News ;जनता दरबार में उठीं शहर की समस्याएं, समाधान के लिए मेयर सुधा गुप्ता का आश्वासन

    News DeskBy News DeskMay 11, 2026Updated:May 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर । बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। इस दौरान मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आम जनता और कांग्रेस नेताओं द्वारा रखी गई जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।

    जनसमस्याओं को लेकर लोगों ने रखी बात

    जनता दरबार में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई और कचरा निस्तारण जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रविन्द्र मौर्या, विनोद यादव, गुरूशरण सिंह, रंजीत झा, रूबी ठाकुर, अंसार खान, अबुबकर सिद्दिकी, फरहत बेगम और राजकुमार वर्मा सहित कई लोगों ने अपने-अपने इलाके की समस्याओं को मेयर के समक्ष रखा।

    मेयर सुधा गुप्ता ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निवारण उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

    वर्कर्स कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की मांग

    जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर का ध्यान वर्कर्स कॉलेज की ओर आकृष्ट करते हुए कहा कि कॉलेज में आर्ट्स और विज्ञान विषयों की स्नातक पढ़ाई बंद हो गई है। उन्होंने मांग की कि इस विषय में जल्द हस्तक्षेप कर पढ़ाई को दोबारा शुरू कराया जाए ताकि छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Railway Ticket Reservation: अब यात्री आरक्षण प्रणाली से प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट की होगी बुकिंग, मौजूदा क्षमता 25,000 है

    इसके अलावा स्वर्णरेखा घाट भुईयाडीह में अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन के लिए आधुनिक और उच्च स्तरीय घाट निर्माण की भी मांग रखी गई। मेयर ने इस मुद्दे पर भी शीघ्र पहल करने का भरोसा दिलाया।

    शहर विकास से जुड़े कई मुद्दे उठे

    जनता दरबार में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए। इसमें उच्च स्तरीय होलसेल मार्केट का निर्माण, गंदे पानी के ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था, नदी सौंदर्यीकरण, पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण और पर्यटन विकास जैसे विषय शामिल रहे।

    लोगों ने कहा कि शहर में साफ-सफाई और कचरा उठाव की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। कई इलाकों में जलजमाव और खराब सड़कें भी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बंद को लेकर अलर्ट

    महीने में दो बार लगेगा जनता दरबार

    मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है और वह इस दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगी। उन्होंने घोषणा की कि जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए महीने में दो बार जनता दरबार लगाया जाएगा।

    कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने मेयर का स्वागत किया जबकि कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, पप्पू सिंह उज्जैन, फैयाज आलम, बेलाल गुफरान और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Congress Committee Jamshedpur East Singhbhum Congress Jamshedpur Jamshedpur Development News Jamshedpur Hindi News jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news Janta Darbar Jamshedpur Jharkhand Politics Mango nagar nigam Parvinder Singh Congress Sudha Gupta Mayor Swarnarekha Ghat Workers College Jamshedpur जनता दरबार जमशेदपुर समाचार झारखंड न्यूज पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस मानगो नगर निगम मेयर सुधा गुप्ता वर्कर्स कॉलेज स्वर्णरेखा घाट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Ticket Reservation: अब यात्री आरक्षण प्रणाली से प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट की होगी बुकिंग, मौजूदा क्षमता 25,000 है

    July 2, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बंद को लेकर अलर्ट

    July 2, 2026

    CKP Railway: रेल लाइन मेंटेनेंस को लेकर आज से 18 नवंबर तक ब्लॉक, लंबी दूरी की 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    July 2, 2026
    Recent Post

    Railway Ticket Reservation: अब यात्री आरक्षण प्रणाली से प्रति मिनट 1.25 लाख टिकट की होगी बुकिंग, मौजूदा क्षमता 25,000 है

    July 2, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर बंद को लेकर अलर्ट

    July 2, 2026

    CKP Railway: रेल लाइन मेंटेनेंस को लेकर आज से 18 नवंबर तक ब्लॉक, लंबी दूरी की 12 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

    July 2, 2026

    Jharkhand: अवैध संबंध के आरोप में महिला और पुरुष को पीटा, चप्पलों की माला पहनाकर अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया

    July 2, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex 300 अंक से अधिक चढ़ा

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group