Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: 13 जुलाई को होगी सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: 13 जुलाई को होगी सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

News DeskBy News DeskJuly 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

शहर में 13 जुलाई को प्रस्तावित सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन, सिविल डिफेंस, जुस्को और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य मॉक ड्रिल को पूरी तरह सफल, सुरक्षित और निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप आयोजित करना रहा।

आपातकालीन स्थिति जैसी परिस्थितियों का होगा वास्तविक अभ्यास

बैठक में बताया गया कि 13 जुलाई को होने वाली मॉक ड्रिल के दौरान एयर रेड वार्निंग, अर्ली वार्निंग सिस्टम, ब्लैकआउट व्यवस्था, सुरक्षित निकासी (Evacuation), शेल्टरिंग, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, मेडिकल रिस्पॉन्स तथा कैजुअल्टी इवैक्यूएशन जैसी प्रक्रियाओं का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास कराया जाएगा।

प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सभी विभाग त्वरित, समन्वित और प्रभावी तरीके से कार्य कर सकें। इस अभ्यास के माध्यम से नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों का भी परीक्षण किया जाएगा।

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

सभी विभागों को SOP के पालन और समन्वय के निर्देश

उपायुक्त राजीव रंजन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें और निर्धारित SOP का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा करने, सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने तथा प्रत्येक विभाग को अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने को कहा।

बैठक में मॉक ड्रिल के आयोजन स्थल पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अंतिम स्थान और समय की जानकारी निर्धारित माध्यमों से नागरिकों एवं संबंधित विभागों को समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

सिविल डिफेंस सिस्टम की क्षमता का होगा मूल्यांकन

प्रशासन के अनुसार इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य अर्ली वार्निंग सिस्टम और ब्लैकआउट व्यवस्था की प्रभावशीलता का परीक्षण करना, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों के डाटाबेस का सत्यापन एवं अद्यतन करना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

प्रशासन ने यह भी कहा कि मॉक ड्रिल के दौरान सभी संबंधित एजेंसियां अलर्ट मोड में रहेंगी, जिससे भविष्य में किसी वास्तविक आपदा या आपातकालीन स्थिति में तेज और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026
Recent Post

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर, बागुनहातु और साकची में 21 अक्टूबर को होगा रावण दहन, जानिए कहां कितने फीट का होगा पुतला

October 19, 2026

Saraikela: चांडिल डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के आभूषण धनबाद से बरामद

October 19, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात, दीवार तोड़कर घुसे चोर; 5 लाख के आभूषण लेकर हो गये फरार, साथ में CCTV का DVR भी ले गए

October 19, 2026

Jamshedpur: आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में 99 शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 19, 2026

Airtel ने पेश किए Calling और SMS वाले तीन प्लान, 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी यह सुविधा?

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group