Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति में नहीं आ रही तेजी, लोकसभा में सवाल उठायें सांसद
Breaking News

Jamshedpur News : बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति में नहीं आ रही तेजी, लोकसभा में सवाल उठायें सांसद

News DeskBy News DeskJuly 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur  बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने बागबेड़ा क्षेत्र की लंबित जलापूर्ति योजनाओं को लेकर बुधवार को एक बार फिर आवाज उठाई है. समिति ने पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो से आग्रह किया है कि वे बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना और बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अधूरे निर्माण कार्यों में झारखंड सरकार की लापरवाही का मुद्दा लोकसभा में उठाएं.

समिति की ओर से यह भी मांग की गई है कि बागबेड़ा को नगर परिषद का दर्जा दिया जाए या फिर जुगसलाई नगर पालिका में शामिल किया जाए. यह मांग समिति ने दिशा की अगली बैठक में रखने का सुझाव भी दिया है.

समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में वर्ष 2005 से अब तक कुल 776 बार आंदोलन, धरना, घेराव, भूख हड़ताल और विधानसभा घेराव जैसे जनआंदोलन किए जा चुके हैं. 30 अगस्त 2012 को जमशेदपुर से रांची तक पदयात्रा करते हुए विधानसभा का घेराव किया गया था. उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर, डीपीआर बनाने और हाउसिंग कॉलोनी में नई पाइपलाइन बिछाने के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी.

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

बाद में 2015 में मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर बागबेड़ा और छोटा गोविंदपुर के लिए 237 करोड़ 21 लाख रुपये की जलापूर्ति योजना को केंद्र, राज्य और वर्ल्ड बैंक की संयुक्त भागीदारी से मंजूरी मिली थी. इस योजना को 2018 तक पूरा करना था, लेकिन अब तक यह अधूरी है.

समिति ने यह भी बताया कि 2022 में दिल्ली पदयात्रा के दौरान लोकसभा घेराव के लिए निकले आंदोलनकारियों को राज्य सरकार के अधिकारियों द्वारा रास्ते में लिखित आश्वासन देकर आंदोलन से रोका गया था.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

सांसद विद्युत वरण महतो ने वर्ष 2022 में लोकसभा में यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद प्रधानमंत्री और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की ओर से योजना को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया था. जल जीवन मिशन के तहत इसे 26 जुलाई 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के चलते काम ठप पड़ा है.

समिति ने सांसद से फिर से लोकसभा में आवाज उठाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है, ताकि बागबेड़ा की जनता को शीघ्र स्वच्छ पेयजल मिल सके.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group