Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला
Breaking News

Jamshedpur News :पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

साकची गोलचक्कर पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
News DeskBy News DeskMay 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले गुरुवार को साकची गोलचक्कर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान हुई हिंसा और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कथित हमलों के खिलाफ विरोध जताया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और देश में लोकतंत्र तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग उठाई।

भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद हिंसा रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह भी स्थिति को नियंत्रित करने में असफल साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का हिस्सा हैं और हर पांच साल में आते-जाते रहते हैं, लेकिन राजनीतिक दुश्मनी निभाना किसी भी दल का उद्देश्य नहीं होना चाहिए। लोकतंत्र की रक्षा करना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है।

विपक्षी दलों पर हमले को बताया निंदनीय

परविंदर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों के कार्यालयों पर हमले की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों का उपयोग केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि चुनाव के बाद भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

उन्होंने मणिपुर की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद कई वर्षों से हिंसा जारी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार समाज में शांतिपूर्ण माहौल बनाने में विफल रही है और कांग्रेस पार्टी बंगाल को मणिपुर जैसी स्थिति में नहीं बदलने देगी।

लोकतंत्र कमजोर करने का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति समाज में भय और विभाजन पैदा करने वाली है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हिंसा, भय और प्रशासनिक दुरुपयोग जैसी घटनाएं लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

परविंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतंत्र और शांति व्यवस्था की पक्षधर रही है और आगे भी जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से हिंसा पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा, राजा सिंह, अविनाश सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, योगेंद्र सिंह यादव, जसवंत सिंह जस्सी, अंसार खान, उदय कुमार सिंह, अपर्णा गुहा, अमित श्रीवास्तव, नवनीत मिश्रा, नलिनी सिन्हा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

MLC Election Result: 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीट पर हुए चुनावों में NDA ने 16 सीट जीतीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

साकची गोलचक्कर पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026

MLC Election Result: 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीट पर हुए चुनावों में NDA ने 16 सीट जीतीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

October 29, 2026

Jharkhand Congress: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग होंगे शामिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जतायी उम्मीद

October 29, 2026
Recent Post

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026

MLC Election Result: 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीट पर हुए चुनावों में NDA ने 16 सीट जीतीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

October 29, 2026

Jharkhand Congress: ‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग होंगे शामिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जतायी उम्मीद

October 29, 2026

Jharkhand: सालों से ड्यूटी से गायब 631 डॉक्टरों की सेवाएं खत्म करने की प्रक्रिया शुरू, स्वास्थ्य मंत्री बोले, इन रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी नियुक्ति

October 29, 2026

Jamshedpur: सिदगोड़ा में खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस ने राइफल की जब्त, आरोपी फरार

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group