Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च
    Breaking News

    Jamshedpur News :बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में कांग्रेस कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।
    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में साकची पलंग मार्केट से कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने नेतृत्व किया।

    जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि बांग्लादेश सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा में विफल हो रही है। उन्होंने कहा कि वहां आपसी मतभेद चरम पर पहुँच चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग कर निर्मम हत्या कर दी गई। कैंडल मार्च का उद्देश्य इस घटना पर भारत सरकार का संज्ञान लेना और पड़ोसी देश बांग्लादेश को कड़ी चेतावनी देना है कि किसी भी कीमत पर इस तरह की हिंसा दोबारा न हो।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में कैंडल लेकर पलंग मार्केट से बसंत टाकीज शहीद चौक तक शांतिपूर्ण पद यात्रा आयोजित की और मानवता, शांति तथा सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया।

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    परविंदर सिंह ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति और पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह पड़ोसी देश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का संज्ञान लें और बांग्लादेश सरकार के समक्ष उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का मुद्दा मजबूती से उठाएं।

    इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इनमें विजय यादव, रजनीश सिंह, चिन्ना राव, आशुतोष सिंह, परितोष सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, कौशल प्रधान, नलिनी सिन्हा, रियाजुद्दीन खान, नवल सिंह, राजकुमार वर्मा, प्रताप यादव, राकेश साहू, सोनू सोनकर, सुनील प्रसाद, राजेश चौधरी, रंजन सिंह, राशिद, कमरुद्दीन, राजा ओझा, अंकुश बनर्जी, सूरज मुंडा, मौलाना अंसार, मनीष चंद्रवंशी, अखिलेश मिश्रा, रविंद्र मौर्य, परवेज आलम, रंजीत सिंह, सुरेन्द्र शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए।

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शांति, सहिष्णुता और मानवाधिकारों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि ऐसे घटनाओं के विरोध में सदस्य और कार्यकर्ता हमेशा सतर्क रहेंगे और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाते रहेंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bangladesh Hindu killing candle march protest Dipu Chandra Das murder District Congress Committee East Singhbhum Congress Hindu minority safety Human rights protection India government warning JAMHEDPUR Jamshedpur Congress march Jamshedpur news Jamshedpur today news Minority protection Mob lynching protest Parvinder Singh Peace rally Religious violence protest Sakchi Palang Market Social Harmony Youth Congress President अल्पसंख्यक सुरक्षा कांग्रेस कैंडल मार्च विरोध जमशेदपुर कांग्रेस मार्च जिला कांग्रेस कमेटी दीपू चंद्र दास हत्या धार्मिक हिंसा विरोध परविंदर सिंह पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस बांग्लादेश हिंदू हत्या भारत सरकार चेतावनी मानवाधिकार सुरक्षा मॉब लिंचिंग विरोध युवा कांग्रेस अध्यक्ष शांति पद यात्रा साकची पलंग मार्केट सामाजिक शांति हिंदू अल्पसंख्यक सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026
    Recent Post

    ED की कोहिनूर पॉवर प्लांट घोटाला मामले में कार्रवाई, कोलकाता में कई जगहों पर छापेमारी की, चांडिल के प्लांट के नाम पर लिए थे 290 करोड़

    September 3, 2026

    CAPF में नेतृत्व भूमिका के लिए IPS अधिकारियों की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से सवाल किया

    September 3, 2026

    Cyber Crime: बेटी की शादी के लिए बचाए 1.2 करोड़ रुपये गंवाए, साइबर अपराधियों ने दो महीने ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी को दिया अंजाम

    September 3, 2026

    Jamshedpur: मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित बस ने दो बाइक को रौंदा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    September 3, 2026

    Ghatsila: घाटशिला में बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार महिला स्वर्णरेखा नदी में गिरी; पांच घायल

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group