Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :दलमा शिव मंदिर में प्रवेश शुल्क पर विवाद गहराया, विश्व हिंदू परिषद ने जताया कड़ा विरोध
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :दलमा शिव मंदिर में प्रवेश शुल्क पर विवाद गहराया, विश्व हिंदू परिषद ने जताया कड़ा विरोध

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर,— सावन मास में दलमा पहाड़ पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं से प्रवेश शुल्क वसूली के निर्णय ने धार्मिक हलकों में नाराजगी पैदा कर दी है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इस कदम को सनातन परंपराओं के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार से अविलंब शुल्क वापसी की मांग की है।

    विहिप सिंहभूम विभाग के मंत्री अरुण सिंह ने इसे “सनातन विरोधी” करार देते हुए कहा कि यह फैसला मुगल काल के जजिया कर की तरह है। उन्होंने कहा कि जब देश के कई राज्यों में श्रद्धालुओं को निशुल्क सुविधाएं दी जा रही हैं, ऐसे में झारखंड सरकार द्वारा श्रद्धालुओं पर शुल्क थोपना हिंदू समाज की भावना के खिलाफ है।

    READ MORE :JAMSHEDPUR : दलमा मंदिर में शुल्क की वसूली हिंदू आस्था पर चोट, CM करें हस्तक्षेप

    इस मुद्दे को लेकर विहिप का प्रतिनिधिमंडल, महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रभागीय वन पदाधिकारी (DFO) के कार्यालय पहुंचा और लिखित विरोध दर्ज कराया। बातचीत के दौरान विभाग की ओर से बताया गया कि यह आदेश राज्य सरकार के निर्देश पर लागू किया गया है, लेकिन आदेश की प्रति तत्काल उपलब्ध नहीं कराई गई। विहिप ने इस पर आपत्ति जताते हुए आदेश की प्रति मांगी, और जल्द जानकारी देने की मांग रखी।

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    अरुण सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार श्रद्धालुओं के हित में इस निर्णय को वापस नहीं लेती है, तो विश्व हिंदू परिषद राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर शुल्क लगाना आस्था के रास्ते में अवरोध उत्पन्न करना है, जिसे हिंदू समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।

    प्रदर्शन के दौरान विहिप नेताओं ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र समय होता है, और इस दौरान सरकार को श्रद्धालुओं के लिए सुविधा बढ़ानी चाहिए, न कि शुल्क लगाकर बाधा खड़ी करनी चाहिए।

    READ MORE :Jharkhand: हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, दो वर्षीय बीएड के अभ्यर्थी सहायक आचार्य परीक्षा में हो सकेंगे शामिल

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    इस विरोध प्रदर्शन में विहिप के जिला मंत्री चंद्रिका भगत, सह मंत्री उत्तम कुमार दास, उपाध्यक्ष गोपीराव, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, प्रचार प्रमुख प्रदीप सिंह, हिंदूपीठ महासचिव दिलजय बोस, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह, और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Dalma temple entry fee DFO office protest Hindu religious protest Jharkhand government decision दलमा शिव मंदिर विवाद विश्व हिंदू परिषद विरोध विहिप आंदोलन दलमा सनातन धर्म पर कर सावन मास प्रवेश शुल्क सावन में फ्री दर्शन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group