Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में साइकिल यात्री दीपक शर्मा का सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रवाद के संदेश को मिला मंच
    Breaking News

    Jamshedpur News :जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में साइकिल यात्री दीपक शर्मा का सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रवाद के संदेश को मिला मंच

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur।
    जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में एनएसएस विभाग के तत्वावधान में एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे भारतवर्ष का साइकिल से भ्रमण कर देशभक्ति और राष्ट्रवाद का संदेश फैलाने वाले  दीपक शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

    कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता, साइकिल यात्री  दीपक शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. किश्वर आरा एवं कुल सचिव डॉ. सलोमी कुजूर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से दीपक शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कुलपति ने बताया प्रेरणादायक व्यक्तित्व

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    अपने संबोधन में कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने दीपक शर्मा के व्यक्तित्व को पराक्रमी, अनुशासित और अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि साइकिल से 10,000 किलोमीटर की कठिन, साहसिक यात्रा पूरी करना केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प और मानसिक मजबूती का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने दीपक शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    एनएसएस छात्राओं से साझा किया संघर्ष और संकल्प

    सम्मान समारोह के दौरान दीपक शर्मा ने एनएसएस की छात्राओं से संवाद करते हुए अपने जीवन संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि वे देश के लिए खेल के माध्यम से पदक जीतना चाहते थे, लेकिन गंभीर चोट के कारण उनका खेल करियर रुक गया। इसके बाद उन्होंने साइकिल यात्रा को माध्यम बनाकर युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रवाद और आत्मिक जागरूकता जगाने का संकल्प लिया।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव और शहर-शहर जाकर देशभक्ति और राष्ट्रवाद,विकसित भारत के 9 संकल्प,आध्यात्मिकता और आत्मबल,ऑपरेशन सिंदूर का संदेश युवाओं तक पहुँचाना है।

    धन्यवाद ज्ञापन

    कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉ. सलोमी कुजूर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    All India Cycle Tour Cycle for Nation Awareness Deepak Sharma Felicitation Inspirational Personality Deepak Sharma Jamshedpur University News Jamshedpur Women’s University Nationalism Among Youth NSS Program Jamshedpur NSS Students Operation Sindoor Message Patriotic Cycle Journey Role of Youth in Nation Building University Patriotic Program Viksit Bharat Sankalp Youth Inspiration India एनएसएस कार्यक्रम जमशेदपुर एनएसएस छात्राएं ऑपरेशन सिंदूर संदेश जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी दीपक शर्मा सम्मान समारोह देशभक्ति कार्यक्रम विश्वविद्यालय देशभक्ति साइकिल यात्रा प्रेरणादायक व्यक्तित्व दीपक शर्मा महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर न्यूज युवाओं को प्रेरणा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका राष्ट्रवाद युवाओं में विकसित भारत संकल्प साइकिल यात्रा भारत साइकिल से राष्ट्र जागरण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group