Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: टेल्को थाना में दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने SSP से की मुलाकात
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: टेल्को थाना में दर्ज FIR की निष्पक्ष जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने SSP से की मुलाकात

    News DeskBy News DeskJuly 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और जमशेदपुर बंद के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात की। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा, निराधार धाराओं को हटाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

    जमशेदपुर बंद को बताया शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन

    प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को बताया कि बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 3 जुलाई को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जमशेदपुर बंद का आह्वान किया था। भाजपा नेताओं का दावा है कि बंद को व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों का व्यापक समर्थन मिला था तथा अधिकांश प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे।

    भाजपा ने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने की मांग दोहराई।

    18 भाजपा नेताओं पर दर्ज FIR को बताया निराधार

    ज्ञापन में कहा गया कि बंद के बाद जमशेदपुर अक्षेस के एक पदाधिकारी की शिकायत पर टेल्को थाना में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें टेल्को मंडल अध्यक्ष, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जिला पदाधिकारी समेत 18 नेताओं के नाम शामिल हैं।

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    भाजपा का आरोप है कि प्राथमिकी में लगाए गए कई गंभीर आरोप तथ्यों से परे हैं और बंद के दौरान ऐसी कोई घटना नहीं हुई, जिसका उल्लेख किसी मीडिया रिपोर्ट या प्रशासनिक रिकॉर्ड में हो। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष और वस्तुनिष्ठ जांच कर सत्य सामने लाने की मांग की है।

    लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

    मीडिया से बातचीत में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और अपराध के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन राजनीतिक दुर्भावना के तहत भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा किसी भी प्रकार की हिंसा, अराजकता या कानून हाथ में लेने का समर्थन नहीं करती। पार्टी केवल निष्पक्ष जांच और निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने की मांग कर रही है।

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    SSP ने निष्पक्ष समीक्षा का दिया भरोसा

    भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की समीक्षा कर निराधार धाराओं को हटाने की मांग की। इस पर वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू, अभय सिंह, मेनका सरदार, मीरा मुंडा, देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, राजीव सिंह, तन्मय झा, रीना चौधरी, संजीत चौरसिया और प्रेम झा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bjp /jamshedpur BJP Delegation Crime in Jamshedpur east singhbhum news FIR Controversy Himanshu Singh Murder Case Jamshedpur Bandh Jamshedpur news jharkhand bjp law and order Political News Jharkhand Sanjeev Sinha ssp jamshedpur Telco Police Station Telco Thana FIR अपराध एसएसपी जमशेदपुर कानून व्यवस्था जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर बंद झारखंड समाचार टेल्को थाना पुलिस जांच पूर्णिमा साहू पूर्वी सिंहभूम प्राथमिकी भाजपा भाजपा प्रतिनिधिमंडल राजनीतिक खबर संजीव सिन्हा हिमांशु सिंह हत्याकांड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हरिया सीएचसी में उपायुक्त का औचक निरीक्षण,खाली मिले वार्ड, पुरुष वार्ड पर लटका ताला; उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    July 9, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  बरसात में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नगर क्षेत्र में चलेगा फॉगिंग अभियान

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हरिया सीएचसी में उपायुक्त का औचक निरीक्षण,खाली मिले वार्ड, पुरुष वार्ड पर लटका ताला; उपायुक्त ने जताई नाराजगी

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  दिव्यांग महिला की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दोबारा शुरू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल से मिली राहत

    July 9, 2026

    Seraikella-Kharsawan: गम्हरिया में उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण, मतदाताओं के घर पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण का किया सत्यापन

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group