Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :टाटा स्टील लीज नवीकरण से पहले 15 पंचायतों में स्थायी नागरिक सुविधाएं बहाल करने की मांग, बागबेड़ा प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा मांग पत्र
    Breaking News

    Jamshedpur News :टाटा स्टील लीज नवीकरण से पहले 15 पंचायतों में स्थायी नागरिक सुविधाएं बहाल करने की मांग, बागबेड़ा प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा मांग पत्र

    News DeskBy News DeskDecember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR ।

    झारखंड सरकार द्वारा टाटा स्टील का लीज नवीकरण किए जाने से पूर्व बागबेड़ा, कीताडीह एवं घाघीडीह क्षेत्र के 15 पंचायत क्षेत्रों में सीएसआर मद के तहत स्थायी रूप से नागरिक सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने किया। सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि जमशेदपुर में बागबेड़ा, कीताडीह एवं घाघीडीह क्षेत्र टाटा स्टील संयंत्र से मात्र तीन से पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित हैं, जहां टाटा ग्रुप में कार्यरत स्थायी एवं अस्थायी कर्मचारी, ठेका मजदूर और उनके परिवार सहित लाखों लोग निवास करते हैं। इसके बावजूद इन इलाकों में पेयजल,साफ-सफाई, स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाओं का स्थायी प्रबंध अब तक नहीं हो पाया है, जो स्थानीय जनता के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि झारखंड सरकार द्वारा टाटा स्टील के लीज नवीकरण से पूर्व बागबेड़ा, कीताडीह और घाघीडीह क्षेत्र के 15 पंचायतों के लगभग एक लाख लोगों के लिए टाटा स्टील के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से स्थायी नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से पेयजल योजना, नियमित सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को स्थायी रूप से लागू कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक संजीव सरदार ने आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान वे इस जनहित के मुद्दे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह करेंगे। वहीं, प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता किशोर यादव ने कहा कि विधायक संजीव सरदार के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सीधे तौर पर मांग पत्र सौंपा जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सके। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर, समाजसेवी विशाल सिंह,हर्ष सिंह

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CSR fund Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Tata Steel किशोर यादव कीताडीह घाघीडीह जनता की मांग जमशेदपुर जल आपूर्ति टाटा स्टील नागरिक सुविधा पंचायत पोटका विधानसभा बागबेड़ा बिजली सुविधा लीज नवीकरण विधायक संजीव सरदार साफ-सफाई सामाजिक विकास स्थानीय मुद्दे स्वच्छता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026
    Recent Post

    Gold के दाम चढ़ने के बाद Silver के आभूषणों की मांग बढ़ी, अब जांच क्षमता हॉलमार्किंग बढ़ाने की तैयारी में BIS

    August 9, 2026

    Student Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों ने झारखंड सरकार की वार्ता के नए दौर की घोषणा को ‘राजनीतिक पैंतरेबाजी’ करार दिया, 50,000 से ज्यादा छात्र 10 अगस्त को विधानसभा मार्च करेंगे

    August 9, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन के बीच आइसा ने अपना अलग मंच बनाया

    August 9, 2026

    Jharkhand Exam Controversy: अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सरकार आज फिर करेगी छात्रों से बातचीत

    August 9, 2026

    Share Market: Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 1.43 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group