Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा
Breaking News

Jamshedpur News :उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा

News DeskBy News DeskJune 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी प्रबंधन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरण, विद्युत बैकअप और अन्य सभी महत्वपूर्ण संसाधनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने उपायुक्त को अवगत कराया कि ईवीएम मशीनों की स्थिति की नियमित जांच की जाती है और सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जा रहा है। साथ ही, मशीनों के भंडारण, रख-रखाव और रिकॉर्ड-प्रबंधन की प्रक्रिया को भी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइनों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।

READ MORE :अब यशवंतपुर-गया स्पेशल ट्रेन जाएगी धनबाद तक

उपायुक्त  सत्यार्थी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत हर महीने ईवीएम वेयरहाउस का अनिवार्य निरीक्षण किया जाना आवश्यक है, और इसकी अद्यतन रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को समय-समय पर भेजी जाती है। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए और हर तकनीकी संसाधन—जैसे CCTV कैमरा, UPS बैकअप, अग्निशमन यंत्र आदि—पूरी तरह कार्यशील स्थिति में रहे।

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग क्षमता, कैमरा कवरेज, एंट्री और एग्जिट रजिस्टर, बायोमेट्रिक लॉग इन सिस्टम की भी जानकारी ली और सुनिश्चित किया कि ईवीएम वेयरहाउस पूर्णतः सीलबंद और संरक्षित हो। इसके अलावा उन्होंने स्टाफ की ड्यूटी रोटेशन, आकस्मिक स्थिति में प्रतिक्रिया तंत्र और नोडल अधिकारियों की भूमिका की भी समीक्षा की।

READ MORE :ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया शुभारंभ

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन उपकरण और प्रक्रियाएं तैयार रहें। साथ ही, मशीनों के साथ छेड़छाड़ की कोई संभावना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर फिजिकल वेरीफिकेशन और सीलिंग प्रक्रिया भी अपनाई जाए।

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में जिला प्रशासन की सतर्कता निरंतर बनी रहेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group