Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur News :सरयू राय के ज्ञापन पर बोले उप नगर आयुक्त,20 मजदूर बढ़ेंगे, 50 गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी

जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा है कि सोमवार, 30 जून से जेएनएसी क्षेत्र में साफ-सफाई से संबंधित कार्यों को अमली जामा पहनाने के लिए 20 मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

READ MORE :Jamshedpur News :स्व. के. के. सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, 170 यूनिट रक्तदान से गूंजा मानवता का संदेश

शनिवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि उन्हें ज्ञापन देने पहुंचे थे। ज्ञापन स्वीकार कर उन्होंने कहा कि 20 मजदूरों को वहां लगाया जाएगा, जहां उनकी जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जेएनएसी क्षेत्रों में डोर टू डोर कचरा उठाने के लिए 50 गाड़ियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में विभाग के पास आवेदन किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह काम हो जाएगा।
ज्ञापन देने गये प्रतिनिधिमंडल से उन्होंने कहा कि अब ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं, जिसमें हफ्ते में दो दिन जेसीबी और हाईवा से कचरा का उठाव होगा। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरुक करने के लिए सुपरवाइजर स्तर के लोग लाउडस्पीकर से एनाउंस करेंगे कि जहां-तहां कचरा न गिराएं। जहां कचरा प्वाइंट बना है, वहीं कचरा गिराएं। इससे लोगों को भी सहुलियत होगी।

READ MORE :Jamshedpur News :स्व. के. के. सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, 170 यूनिट रक्तदान से गूंजा मानवता का संदेश

उप नगर आयुक्त को प्रेषित ज्ञापन में स्वीकृत कर्मियों के अनुरूप साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी रखने, घरों एवं चौर-चौराहों से नियमित कचरा उठाव, रात्रि में भी साफ-सफाई की व्यवस्था करने, जेसीबी और हाईवा से हफ्ते में दो दिन कचरा उठाव, कचरा उठाने के लिए रिक्शा-टेम्पो उपलब्ध करवाने, सफाई कर्मियों को कुदाल, बेल्चा, जूता, मास्क, हैंड ग्लप्स उपलब्ध करवाने, स्ट्रीट लाइटों की रिपेयरिंग तत्काल करवाने की व्यवस्था करने और कदमा क्षेत्र में कार्य की देखरेख करने वाले सिटी मैनेजर को उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने के संबंध में कहा गया था।
ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र प्रसाद, नीरज सिंह, संजय तिवारी, भीम सिंह, मनोज सिंह, रवि ठाकुर, निमाई अग्रवाल उर्फ गिच्चू, शेषनाथ पाठक, तारक मुखर्जी आदि शामिल थे।

Exit mobile version