Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, जर्जर स्कूल होंगे ध्वस्त, अतिक्रमण पर चलेगा डंडा
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, जर्जर स्कूल होंगे ध्वस्त, अतिक्रमण पर चलेगा डंडा

    News DeskBy News DeskMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: जमशेदपुर समाहरणालय सभागार में सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना था। बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन, डीडीसी नागेन्द्र पासवान समेत विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, पूर्णिमा साहू, सोमेश चंद्र सोरेन और जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

    यातायात पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने यातायात पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए। विधायक पूर्णिमा साहू, मंगल कालिंदी और संजीव सरदार ने एपेक्स अस्पताल, एमजीएम और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की सघन जांच पर अपनी चिंता व्यक्त की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस आम नागरिकों के साथ संवेदनशीलता और पारदर्शिता से पेश आए तथा व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाए।

    जर्जर स्कूल होंगे ध्वस्त, बिजली व्यवस्था सुधरेगी

    शिक्षा और आधारभूत संरचना की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि जिले के सभी जर्जर और अनुपयोगी स्कूली भवनों को एक सप्ताह के भीतर ध्वस्त किया जाए। स्कूलों में शिक्षकों का अनुपात ठीक करने और बेंच-डेस्क की कमी दूर करने को कहा गया। वहीं, गर्मी को देखते हुए विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए क्यूआरटी (QRT) त्वरित कार्रवाई करे और हर महीने नियमित मीटर रीडिंग व बिलिंग सुनिश्चित की जाए।

    Cyber Froud: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में एक नाबालिग समेत पांच लोग पकड़े गये

    अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कसेगा शिकंजा

    शहरी क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा बैठक में जोरों पर रहा। जुगसलाई के शिव घाट, जमशेदपुर पूर्वी के सर्कस मैदान और मानगो नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और वहां पार्क या खेल मैदान विकसित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, करनडीह और पोटका क्षेत्र में बिना अनुमति के धड़ल्ले से हो रही प्लॉटिंग और बहुमंजिला इमारतों के अवैध निर्माण की जांच का जिम्मा डीडीसी को सौंपा गया है।

    किसानों का भुगतान और बस स्टैंड की बदहाली पर चर्चा

    किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान अधिप्राप्ति के लंबित भुगतान को जल्द से जल्द क्लीयर करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया। इसके अलावा, सड़क परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों को मुआवजा देने में हो रही देरी पर भी नाराजगी जताई गई। मानगो स्थित जे.पी. सेतु बस स्टैंड में पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के मुद्दे पर उप नगर आयुक्त को तुरंत आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

    Indian Railway: आईआरसीटीसी ने ट्रेन के शौचालय में बर्तन धोने पर जुर्माना लगाया, कर्मचारियों को सेवा से हटाया गया

    उपायुक्त राजीव रंजन ने स्पष्ट किया कि किसी भी शिलान्यास या उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए और शिलापट्ट पर उनका नाम अवश्य हो।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DC Rajiv Ranjan Jamshedpur Development News Jamshedpur Disha meeting Jamshedpur education department Jamshedpur electricity update Jamshedpur encroachment Jamshedpur live news Jamshedpur local news Jamshedpur news Jamshedpur PDS ration Jamshedpur traffic police Jamshedpur updates Jharkhand News 2026 JP Setu bus stand Karandih illegal plotting Mango JNAC news MLA Mangal Kalindi MLA Purnima Sahu MP Bidyut Baran Mahato किसानों का भुगतान जमशेदपुर अतिक्रमण जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस जमशेदपुर दिशा बैठक जमशेदपुर न्यूज जुगसलाई न्यूज़ झारखंड न्यूज पोटका विधायक संजीव सरदार मानगो नगर निगम सरकारी जमीन अतिक्रमण. सांसद विद्युत वरण महतो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Cyber Froud: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में एक नाबालिग समेत पांच लोग पकड़े गये

    May 30, 2026

    Indian Railway: आईआरसीटीसी ने ट्रेन के शौचालय में बर्तन धोने पर जुर्माना लगाया, कर्मचारियों को सेवा से हटाया गया

    May 30, 2026

    Tata Power: टाटा पावर सोलर रूफटॉप ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया अभियान

    May 30, 2026
    Recent Post

    Cyber Froud: ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में एक नाबालिग समेत पांच लोग पकड़े गये

    May 30, 2026

    Indian Railway: आईआरसीटीसी ने ट्रेन के शौचालय में बर्तन धोने पर जुर्माना लगाया, कर्मचारियों को सेवा से हटाया गया

    May 30, 2026

    Tata Power: टाटा पावर सोलर रूफटॉप ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया अभियान

    May 30, 2026

    Jamshedpur: अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ बहरागोड़ा क्षेत्र में चला छापेमारी अभियान बालू ढो रहे छह हाईवा वाहन जब्त

    May 30, 2026

    Jamshedpur: जुगसलाई में अविलंब फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना हो: अनिल मोदी

    May 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group