Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur NEWS: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, 105 टन खनिज जब्त और ₹21 लाख से अधिक जुर्माना; उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Breaking News

Jamshedpur NEWS: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, 105 टन खनिज जब्त और ₹21 लाख से अधिक जुर्माना; उपायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

News DeskBy News DeskAugust 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर: जिले में प्राकृतिक संसाधनों की लूट और अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। समाहरणालय सभागार में  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पिछले एक महीने की कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई और भविष्य के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बीते एक महीने की कार्रवाई: 105 टन खनिज और 7 वाहन जब्त

बड़ी बरामदगी: खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि पिछली बैठक के बाद से अब तक जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा लगभग 67 टन बालू और 38 टन पत्थर (कुल 105 टन खनिज) जब्त किए गए हैं।

जुर्माना और जब्ती: अवैध परिवहन में संलिप्त 07 वाहनों को जब्त किया गया है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से ₹21 लाख 41 हजार का जुर्माना वसूला गया है।

  • सतर्कता का निर्देश: उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और खनिजों के अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता

बैठक में उपायुक्त ने केवल अवैध उत्खनन ही नहीं, बल्कि ईंट भट्ठों से संबंधित प्रदूषण और इको-सेंसिटिव जोन में हो रही खनन गतिविधियों पर भी गंभीरता दिखाई।

  • स्थल निरीक्षण: उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों पर केवल कागजी कार्रवाई न करें, बल्कि स्थल निरीक्षण कर तथ्यों की जांच करें और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

  • पर्यावरण संतुलन: उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जनहित और पर्यावरणीय संतुलन के लिए अनिवार्य है। खनन का कार्य हर हाल में निर्धारित नियमों और वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत ही होना चाहिए।

    Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, डीएफओ सबा आलम अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं, सभी अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026
Recent Post

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026

Share Bazar:शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 354 अंक से अधिक चढ़ा

October 15, 2026

Sand Mining: बालू खनन पर लगी NGT की रोक कल हटेगी, पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच में दो घाट पर ही होगा खनन

October 15, 2026

Jharkhand Highcourt का बड़ा आदेश, JAP के 91 कर्मचारियों को बकाया वेतन भुगतान और इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group