Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, अंतर-विभागीय समन्वय से कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन पर दिया गया निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News :उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, अंतर-विभागीय समन्वय से कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन पर दिया गया निर्देश

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, सभी तकनीकी विभाग, आपूर्ति, नगर निकाय, परिवहन सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व अन्य संबंधित उपस्थित थे। उपायुक्त ने योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि संवादहीनता या समनव्य के अभाव में योजनाओं की प्रगति बाधित नहीं हो इसे सभी विभागीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे ।

    उपायुक्त ने कहा कि कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें एक से अधिक विभागों की भूमिका होती है, ऐसे में आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान करें और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। विशेष रूप से आधारभूत संरचना निर्माण से संबंधित कार्यों, भूमि हस्तांतरण, विद्युत संयोजन, भौतिक सत्यापन, लाभुक सत्यापन तथा भुगतान प्रक्रियाओं में समन्वय पर जोर दिया गया ।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    जिला कल्याण पदाधिकारी को जीरो ऑक्यूपेंसी, 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी या वैसे हॉस्टल जिनका संचालन तत्काल शुरू किया जा सकता, उन सभी का भौतिक सत्यापन कराते हुए वजहों को रेखांकित कर रिपोर्ट करने की बात कही गई। साथ ही स्कूलों में भवन निर्माण, हैंडओवर संबंधी समस्या आदि को लेकर स्पष्ट निदेश दिया गया कि संबंधित बीडीओ/सीओ प्राथमिकता से समन्वय बनाकर हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी करायें। मइयां सम्मान योजना के एक लाख से ज्यादा लाभुकों का भौतिक सत्यापन लंबित है, लाभुकों का भौतिक सत्यापन जल्द पूर्ण करने का निदेश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सत्यापन कार्य में अनैतिक गतिविध की शिकायत किसी कर्मी को लेकर प्राप्त होने पर तत्काल नौकरी से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों के क्रियान्वयन को लेकर जिन-जिन विभागों को अंचल से जमीन हस्तांतरित कर दिया गया है, उक्त स्थलों में संबंधित विभाग को बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंडों में आदिम जनजाति सबर परिवारों के बीच कराए गए सर्वे को लेकर उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि सबर परिवारों में ड्रॉप आउट की संख्या को कम से कम करें, वापस बच्चों को शिक्षा से जोड़ें, सबर समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से जोड़ते हुए सैचुरेशन मोड में लाएं।

    समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुछ मामलों में तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से विलंब सामने आया है। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि इन बाधाओं की पहचान कर आपसी समन्वय से शीघ्र समाधान निकालें, ताकि लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं की नियमित समीक्षा करें, क्षेत्र भ्रमण के दौरान वस्तुस्थित का आकलन करें तथा समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल लक्ष्य प्राप्त करना नहीं, बल्कि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है ।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Administrative Review Meeting Beneficiary Physical Verification Deputy Commissioner Karn Satyarthi Development Works Monitoring District Administration Review District Coordination Committee Meeting District Level Planning Dropout Children Rehabilitation Education and Health Department Review Government Schemes Review Hostel Occupancy Review Infrastructure Development Projects Inter-Departmental Coordination Land Transfer Coordination Maiyaan Samman Scheme Verification Primitive Tribe Survey Rural Development Works Sabar Tribal Welfare Social Welfare Programs Welfare Schemes Implementation अंतर-विभागीय समन्वय आदिम जनजाति सर्वे आधारभूत संरचना निर्माण उपायुक्त उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन ग्रामीण विकास कार्य जिला प्रशासन निर्देश जिला प्रशासन विकास पहल जिला समन्वय समिति बैठक ड्रॉपआउट बच्चों की वापसी भूमि हस्तांतरण समन्वय मइयां सम्मान योजना सत्यापन लाभुक भौतिक सत्यापन विकास कार्य समीक्षा शिक्षा स्वास्थ्य विभाग समीक्षा सबर जनजाति कल्याण समाज कल्याण योजना समाहरणालय सभागार बैठक सरकारी योजनाओं की प्रगति हॉस्टल ऑक्यूपेंसी समीक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group