Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News : बीएलए नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक
    Breaking News

    Jamshedpur News : बीएलए नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में पारदर्शिता लाने के लिए बीएलए (Booth Level Agent) की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर चर्चा करना था।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि मतदाता सूची के संधारण एवं संशोधन की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय हो। इसके लिए आयोग ने राजनीतिक दलों को बूथ स्तर पर अपने प्रतिनिधि यानी बीएलए नियुक्त करने की सुविधा दी है। उन्होंने सभी दलों से अनुरोध किया कि निर्धारित प्रारूप में बीएलए की सूची समय से उपलब्ध कराएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में आवश्यक सुधार लाया जा सके।

    READ MORE :झारखंड सरकार ने लिए 30 से अधिक अहम फैसले, सड़क निर्माण से लेकर पेंशन सुधार तक कई घोषणाएं

     बीएलए की जिम्मेदारियों पर दिया गया विस्तार से मार्गदर्शन

    बैठक में बीएलए की भूमिका, कार्य, और उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बीएलए मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, या संशोधन जैसे कार्यों में बूथ स्तर पर महत्वपूर्ण सहयोग करते हैं। साथ ही, ये नियुक्तियां समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं, इस पर भी ज़ोर दिया गया।

    READ MORE :Jamshedpur: हरहरगुट्टू में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आनलाइन गेम खेलने की थी लत, मोबाइल छीने जाने से था तनाव में

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

     वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति

    इस बैठक में अपर उपायुक्त  भगीरथ प्रसाद, एसओआर  राहुल आनंद, तथा उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का समर्थन करते हुए सकारात्मक सहभागिता का आश्वासन दिया।

    जिला प्रशासन द्वारा यह पहल आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BLA role in election Booth Level Agent Jharkhand District Election Officer meeting Political party election coordination Voter list revision meeting चुनाव पारदर्शिता BLA जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी निर्वाचन आयोग दिशा-निर्देश बीएलए नियुक्ति बैठक मतदाता सूची सुधार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group